मंकी ने हेलो बोला तो… बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो


सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुका है. हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिसे लोग देखते हैं, शेयर करते हैं और उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हैं. कभी ये वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कभी डराने वाले. कई बार लोग सोशल मीडिया पर मशहूर होने के चक्कर में ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उनके लिए खतरे की वजह बन जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की की छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह जाती है. 

क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है. पास ही एक बंदर आराम से बैठा होता है. लड़की बिना किसी डर के बंदर के काफी नजदीक चली जाती है और कैमरे की तरफ देखते हुए कहती है, हैलो मंकी. 

शुरुआत में बंदर बिल्कुल शांत नजर आता है. वह लड़की को देखता रहता है और कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन जैसे ही लड़की उससे और ज्यादा पास जाती है, तभी अचानक बंदर झपट्टा मार देता है. यह सब इतना तेजी से होता है कि लड़की घबरा जाती है और जोर से चिल्लाते हुए वहां से भाग जाती है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन यह पल देखने वालों को हैरान कर देता है. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.कुछ लोगों ने लड़की की नासमझी पर नाराजगी जताई और कहा कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह की हरकत करना खतरे से खाली नहीं होता., वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि सेल्फी का जुनून कभी-कभी भारी पड़ जाता है.

कुछ यूजर्स ने इसे सीख बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते समय अपनी सुरक्षा को सबसे पहले रखना चाहिए. खासकर बंदर जैसे जानवरों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होती है. सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए की गई एक छोटी-सी गलती किसी बड़े हादसे में बदल सकती है. इसलिए जरूरी है कि वायरल होने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें. 

यह भी पढ़ें: छोटे भाई पर शख्स ने उठाया हाथ, बाद में बड़े भाई ने लट्ठ बजाकर सरेबाजार लिया बदला- वीडियो वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading