Samsung Galaxy S26 Ultra के नए कलर लीक, पर्पल बन सकता है हीरो शेड, ऑरेंज की उम्मीद, फरवरी में हो सकता है लॉन्च


सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है. हालिया लीक में इस फोन के संभावित कलर ऑप्शन और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है. माना जा रहा है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन को फरवरी 2026 में आधिकारिक तौर पर पेश कर सकता है.

मशहूर टिप्स्टर Ice Universe द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Galaxy S26 Ultra कम से कम चार कलर में लॉन्च हो सकता है. लीक हुई तस्वीरों में फोन की SIM ट्रे दिखाई गई है, जिससे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट का संकेत मिलता है. वहीं, दूसरे टिप्स्टर Ahmed Qwaider का दावा है कि इस बार पर्पल या वायलेट कलर को सैमसंग “हीरो कलर” के तौर पर प्रमोट कर सकता है.

हालांकि, ये सभी कलर आखिर नहीं माने जा रहे हैं. सैमसंग अक्सर अपने फ्लैगशिप फोन के कुछ खास कलर ऑनलाइन स्टोर के लिए एक्सक्लूसिव रखता है. ऐसे में लॉन्च के समय या बाद में कुछ अडिशनल कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं. इससे पहले यह भी चर्चा थी कि फोन ऑरेंज कलर में आ सकता है, लेकिन ताजा लीक में इसका कोई सबूत नहीं मिला है.

डिजाइन में हो सकते हैं हल्के बदलाव
डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra का लुक काफी हद तक अपने पिछले मॉडल Galaxy S25 Ultra जैसा ही रह सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में फ्लैट बैक पैनल और हल्के कर्व्ड एज दिए जाएंगे. हालांकि, कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बार कैमरा लेंस अलग-अलग उभरे हुए न होकर एक रेज़्ड कैमरा आइलैंड में वर्टिकल तरीके से लगाए जा सकते हैं, जिससे फोन का लुक ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लगेगा.

Galaxy S26 सीरीज़ की लॉन्च टाइमलाइन
सैमसंग Galaxy S26 सीरीज़ में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है-Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी स्मार्टफोन्स का मास प्रोडक्शन 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है. अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा, तो फरवरी में Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान इन्हें लॉन्च किया जा सकता है.

कुल मिलाकर, Galaxy S26 Ultra नए कलर ऑप्शन और हल्के डिजाइन बदलावों के साथ सैमसंग का एक और दमदार फ्लैगशिप साबित हो सकता है. आने वाले समय में इसके कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading