Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च से पहले लीक, 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, फरवरी में हो सकती है एंट्री


वीवो अपनी नई प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ वीवो V70 Series को भारत में अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. एक टिप्स्टर के मुताबिक, ये सीरीज़ फरवरी के मध्य में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इस लाइनअप में वीवो V70 और वीवो V70 Elite शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में वीवो V70 FE वेरिएंट के लॉन्च की संभावना भी जताई जा रही है.

लॉन्च से पहले ही वीवो V70 Series की कीमत, डिजाइन और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो V70 सीरीज़ की कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम रखी जा सकती है, जिससे यह प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में वनप्लस और सैमसंग जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है.

Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स्टर योगेश ब्रार ने दावा किया है कि वीवो V70 सीरीज़ फरवरी के मध्य में लॉन्च होगी. वीवो V70 को पैशन रेड और लेमन येलो कलर में पेश किया जा सकता है. वहीं, वीवो V70 Elite के लिए पैशन रेड, सैंड बेज और ब्लैक कलर ऑप्शन सामने आए हैं. हालांकि, वीवो ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है.

डिजाइन और डिस्प्ले
लीक रेंडर्स के मुताबिक, वीवो V70 और V70 Elite का डिजाइन लगभग एक जैसा होगा. दोनों फोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. सामने की ओर होल-पंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें पतले बेज़ल्स देखने को मिल सकते हैं.

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.59-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है.

प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी
वीवो V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है, जबकि स्टैंडर्ड वीवो V70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिल सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP Zeiss टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) शामिल हो सकता है.

बैटरी की बात करें तो वीवो V70 में 6,320mAh (मार्केटेड 6,500mAh) बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इसके साथ ही फोन में IP68 रेटिंग भी दी जा सकती है.

अब देखना होगा कि वीवो V70 Series लॉन्च के समय कितने फीचर्स को कंफर्म करता है और यह सीरीज़ भारतीय यूज़र्स को कितना आकर्षित कर पाती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading