“रियल लाइफ टपू सेना” कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल


टीवी पर या फिर खाना खाते वक्त यूट्यूब पर आपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का वो एपिसोड तो आपने देखा होगा जिसमें टपू अपने कैंसर पीड़ित छात्रा के लिए अपना सिर मुंडवाकर स्कूल चला जाता है. लेकिन हम सभी जानते हैं कि ये रील लाइफ सहानुभूति थी जो टपू ने अपने दोस्त को दी थी. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो मासूमियत और इंसानियत की जीती जागती मिसाल बन गया है जिसमें दोस्तों के एक ग्रुप ने अपनी कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए अपना सिर मुंडवा लिया. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें भर आएंगी.

कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए पूरी क्लास ने मुंडवा डाला सिर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि फ्रेम में दिख रहे मुंडन किए हुए बच्चे इंसानियत की जीती जागती मिसाल हैं. वीडियो में दावा ये किया जा रहा है कि इन बच्चों की एक दोस्त कैंसर पीड़ित है जिसके कीमो की वजह से बाल झड़ चुके हैं, ऐसे में उसका मनोबल बढ़ाने और उसका अकेलापन दूर करने के लिए क्लास के सभी बच्चों ने अपना सिर मुंडवा लिया.

रियल लाइफ टपू सेना से पुकार रहे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे लाइन से बैग लेकर स्कूल में दाखिल हो रहे हैं और उनमें एक के भी सिर पर बाल नहीं है. वीडियो पहली नजर में देखने पर मजेदार लग सकता है लेकिन जब इसके पीछे की सच्चाई पता लगती है तो कलेजा कांप उठता है और आंखें भर आती हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग इन्हें रियल लाइफ टपू सेना कहकर पुकार रहे हैं. खबर सोशल मीडिया आधिरत दावों पर लिखी गई है, एबीपी लाइव वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब पीकर बाइक पर झूम रहा था शख्स, अचानक सामने आया ट्रक और हो गया खेल- डरा देगा वीडियो

यूजर्स ने खूब की तारीफ

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यही है असली और सच्ची दोस्ती. एक और यूजर ने लिखा…ये तो रियल लाइफ टपू सेना है, सलाम है ऐसे दोस्तों को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…संस्कार ऐसे ही दिखाई दे जाते हैं, कमाल के बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें: “कयामत है कयामत” इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो- वीडियो वायरल
 





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading