बजट 5G सेगमेंट में Oppo A6 5G की एंट्री, मिलती है 7000mAh बैटरी और पावरफुल कैमरा, कीमत ₹17,999 से शुरू


ओप्पो ने भारत में अपनी A-सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन ओप्पो A6 5G लॉन्च कर दिया है. ये फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और मजबूत फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. ओप्पो A6 5G में दमदार बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और बेहतर डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं.

ओप्पो A6 5G भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 रखी गई है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹19,999 में और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹21,999 में उपलब्ध है. ये स्मार्टफोन ओप्पो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. फोन सफायर ब्लू, आईस व्हाइट और सकूरा पिंक कलर में पेश किया गया है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
ओप्पो A6 5G में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन 256ppi पिक्सल डेंसिटी, 83% DCI-P3 कलर गैमट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6000 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है.

कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो ओप्पो A6 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 1080p रेज़ोलूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

बैटरी और अन्य खूबियां
ओप्पो A6 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है.

मतलब कि ओप्पो A6 5G उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प है जो बजट में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और भरोसेमंद फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading