नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450, कीमत से फीचर्स तक की पूरी डिटेल


Last Updated:

रॉयल एनफील्ड ने Guerrilla 450 का नया शैडो ऐश कलर पुणे के GRRR Nights X Underground इवेंट में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2.49 लाख रुपये है. बुकिंग शुरू, बिक्री 25 अगस्त 2025 से.

ख़बरें फटाफट

नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450, कीमत से फीचर्स तक की पूरी डिटेल

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने अपने Guerrilla 450 लाइनअप में एक नया अट्रैक्टिव शैडो ऐश कलर ऑप्शन पेश किया है, जिसे ब्रांड के GRRR Nights X Underground इवेंट में पुणे में लॉन्च किया गया. इस नए डुअल-टोन शेड की कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है और यह केवल डैश वेरिएंट के लिए उपलब्ध है, जिसमें ट्रिपर डैश भी शामिल है.

कीमत
शैडो ऐश थीम में मैट ऑलिव-ग्रीन टैंक और ब्लैक-आउट डिटेलिंग का कॉर्डिनेशन है, जो इस अर्बन रोडस्टर को और भी बोल्ड लुक देता है. इस नए कलर के साथ, Guerrilla 450 अब कुल सात कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें एनालॉग, डैश और फ्लैश वेरिएंट शामिल हैं. इस रेंज की कीमतें 2.39 लाख रुपये से शुरू होकर 2.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं.

इंजन और पावर
Guerrilla 450 को 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन से पावर मिलती है, जो हिमालयन 450 के साथ साझा किया गया है. यह इंजन 40bhp और 40Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे यह शहर की सड़कों और हाईवे दोनों के लिए शानदार प्रदर्शन देता है.

homeauto

नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450, कीमत से फीचर्स तक की पूरी डिटेल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading