लड़कियां हैं लड़ सकती हैं… बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आए दिन कई लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी है और मजे भी ले रहे हैं. दरअसल, वीडियो में खुलेआम सड़क पर लड़कियां एक दूसरे से इस कदर भिड़ती नजर आ रही हैं कि देखने वाले भी पलभर के लिए चौंक जाएं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में बीच सड़क पर लड़कियां एक दूसरे की चोटी पकड़कर पीटते हुए नजर आ रही हैं, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं चोटी पकड़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई का यह वीडियो अब इंटरनेट पर बहस और लोगों के एंटरटेनमेंट का विषय भी बन गया है.
चोटी पकड़कर एक दूसरे को पीट रही थी, पापा की परियां
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़कियां एक दूसरे की चोटी पकड़कर लड़ाई कर रही है. वीडियो में कभी एक लड़की दूसरी पर हावी होते दिखती है तो कभी दूसरी. वहीं सड़क पर गुजरने वाले लोग भी रुक-रुक कर इस नजारे को देखते रहते हैं. इसके अलावा कुछ लोग मोबाइल निकाल कर वीडियो भी बनाते नजर आते हैं, जिससे यह मामला सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बन गया. वहीं वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा के करनाल का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है की वीडियो में दिख रही लड़कियां आईटीआई की छात्राएं है. वहीं सड़क पर लड़कियों के लड़ने के चलते जाम लग जाता है और सड़क पर जाते हुए लोग भी गाड़ी रोककर लड़कियों की लड़ाई देखने में बिजी हो जाते हैं.
म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के… ?
बीच सड़क आपस में भिड़ गई लड़कियां
हरियाणा के करनाल में आईटीआई की छात्राएं बताई जा रही हैं. pic.twitter.com/kvymqJhWWf
— Priya singh (@priyarajputlive) January 21, 2026
यूजर्स बोले एंटरटेनमेंट फुल ऑन
इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा मर्द का चक्कर बाबू भैया मर्द का चक्कर. वहीं दूसरे ने तंज करते हुए कहा सड़क पर आने जाने वाले सोच रहे होंगे बोर हो रहे थे, एंटरटेनमेंट हो गया. इसके अलावा एक कमेंट आया शायद फिटर ब्रांच की लड़कियां है, सिर्फ घिसाई और ठुकाई कर रही है. वहीं किसी ने मजाक में लिखा आज ज्यादा दूध दही खाकर निकली थी. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया यह तो अगले ओलंपिक के लिए कुश्ती की तैयारी कर रही है. जबकि कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए सही संकेत नहीं है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है हमारी छोरियां छोरों से कम थोड़ी है. इसके बाद एक और यूजर कमेंट करता है यह लो पापा की परियां कम है क्या पापा के परो से.
ये भी पढ़ें-अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
