Mesh Weekly Horoscope 2026 (25 to 31 January): जनवरी 2026 महीने का यह नया सप्ताह 25 से 31 जनवरी का समय धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है. इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयेाग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा. आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा.
इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यं ही शुभ साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी. यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा.
सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में विजय पा सकते हैं. रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आप स्वजनों पर न सिर्फ प्यार लुटाएंगे बल्कि उनसे बदले में खूब प्यार पाएंगे भी. यदि घर के किसी व्यक्ति के साथ कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी.
प्रेम संबध को यदि आप विवाद में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी कोशिशें रंग ला सकती हैं. परिजन आपकी शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है.
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव 2026 में कब ? नोट करें डेट और पूजा मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
