Video: रॉटविलर और तेंदुए में हुई खूनी लड़ाई, घर में घुस दरिंदे ने किया हमला, फिर अचानक पलटी बाजी- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों की सांसें थाम दी हैं. वीडियो में एक खतरनाक तेंदुआ अचानक एक घर के अंदर घुस आता है. आमतौर पर जंगल का राजा माने जाने वाले इस दरिंदे के सामने घर का पालतू रॉटविलर खड़ा नजर आता है. कुछ ही सेकेंड में हालात जंग में बदल जाते हैं. एक तरफ जंगल का शिकारी, दूसरी तरफ वफादारी और हिम्मत की मिसाल रॉटविलर. यह भिड़ंत इतनी खतरनाक है कि वीडियो देखने वाले लोग भी डर से सहम जाते हैं. शुरुआत में लग रहा था कि तेंदुआ आसानी से रॉटविलर पर भारी पड़ जाएगा. लेकिन आगे जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया.

तेंदुए ने रॉटविलर पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ…

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ अचानक घर के अंदर दाखिल होता है. कमरे के फर्श पर पहले से मौजूद रॉटविलर उसे देखते ही सतर्क हो जाता है. कुछ ही पलों में तेंदुआ रॉटविलर पर झपटता है और दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष शुरू हो जाता है. तेंदुआ अपनी तेज फुर्ती और नुकीले पंजों से हमला करता है. वहीं रॉटविलर पूरी ताकत से मुकाबला करता नजर आता है. दोनों एक दूसरे को जमीन पर गिराकर दबाने की कोशिश करते हैं. यह जंग किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती. वीडियो के अगले हिस्से में साफ दिखता है कि रॉटविलर हार मानने को तैयार नहीं है. तेंदुआ कुछ देर तक हावी रहता है, लेकिन रॉटविलर की पकड़ और हिम्मत आखिरकार रंग ले आती है. रॉटविलर तेंदुए को पीछे धकेल देता है और उसे संभलने का मौका नहीं देता.

रॉटविलर ने अचानकर पलट दी बाजी

आखिर में तेंदुए को जमीन पर पटककर रॉटविलर पूरी बाजी पलट देता है और अपने मजबूत जबड़ों से तेंदुए की गर्दन पर वार करता है. हालांकि कई यूजर्स इस वीडियो को एआई बता रहे हैं. देखने पर भी कुछ विजुअल्स से साफ पता लगता है कि वीडियो में एआई से छेड़छाड़ करके रॉटविलर को मजबूत बताया गया है. हालांकि तेंदुआ रॉटविलर के सामने कई गुना ज्यादा ताकतवर होता है और उसके एक पंजे से बड़े से बड़े कुत्तों की हालत खराब हो जाती है.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स ने ये क्या कह दिया

वीडियो को mh_rishabh56 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो एआई है, क्योंकि रॉटविलर के विजुअल्स शक पैदा कर रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…रॉटविलर मुकाबला कर सकता है लेकिन तेंदुए को हरा नहीं सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेंदुआ एक पंजे में रॉटविलर को धूल चटा सकता है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading