Video: पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी


पाकिस्तान के मौलाना मोहम्मद अली मिर्जा इन दिनों वहां की सरकार के खिलाफ खूब बोल रहे हैं. लेकिन इस बार मोहम्मद अली मिर्जा ने पाकिस्तान पर तंज करते हुए जो कहा वो हर भारतीय को सुनना चाहिए. मौलाना मोहम्मद अली मिर्जा ने भारत के लोकतंत्र की तारीफ की और भारत की शान में कसीदे पढ़ डाले. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वो पाकिस्तान के कानून के गलत इस्तेमाल पर तंज कसकर भारत में हुई एक डिबेट का जिक्र करते हुए यहां के लोकतंत्र की तारीफ कर रहे हैं.

पाक मौलाना ने की भारत की तारीफ

दरअसल, सोशल मीडिया पर मौलाना मोहम्मद अली मिर्जा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारत में विचारों की अभिव्यक्ति को सराहा और कहा कि भारत में हेल्दी डिबेट होते हैं. उन्होंने हाल ही में कॉन्सटिट्यूशन हॉल में हुई “Does god Exist” डिबेट का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी डिबेट केवल भारत में ही हो सकती थी. अगर पाकिस्तान में ये डिबेट होती तो दोनों पर यानी मुफ्ती शुमाइल नदवी और जावेद अख्तर पर 295 A लग जाती. आगे मौलाना ने कहा कि जावेद अख्तर पर खुदा की तौहीन का केस लगता और मुफ्ती पर उनके हाथ चुमने का. लेकिन वो कौनसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान में हैं, ये केवल भारत के ही बस की बात है जो डिबेट हो गई.

क्या है 295-A, इसे लेकर हमेशा से रहा है विवाद

धारा 295-A किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना, जिसमें उनके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना शामिल है. धारा 295-बी: पवित्र कुरान को अपवित्र करना खुदा का मजाक बनाना या तौहीन करने को लेकर इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. पाकिस्तान में 295-A और 295-C को लेकर काफी विवाद होता रहा है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

सोशल मीडिया पर आई लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को muslimvibes2812 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस डिबेट में कोई बुराई नहीं थी. एक और यूजर ने लिखा…भारत के लोकतंत्र की बात कुछ और ही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मौलान साहब ऐसी एक डिबेट आप भी कराओ अपने मुल्क में.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading