iPhone 16 Plus पर Vijay Sales में 23000 की छूट, ऑफर जानें


अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और iPhone 16 Plus आपकी लिस्ट में है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Vijay Sales फिलहाल Apple iPhone 16 Plus पर ₹23,000 से ज्यादा की भारी छूट दे रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है, ऐसे में सही मौके पर खरीदारी करने वालों को अच्छी बचत का मौका मिल सकता है.

ऐपल ने iPhone 16 Plus को भारत में ₹89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये फोन फिलहाल ₹71,890 में लिस्ट किया गया है. यानी सीधे तौर पर ₹18,010 की फ्लैट छूट मिल रही है.

इतना ही नहीं, अगर आप ICICI बैंक या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹5,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल बचत ₹23,000 से ज्यादा की हो जाती है.

iPhone 16 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऐपल iPhone 16 Plus में ऐपल का नया A18 चिपसेट दिया गया है, जो ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन रोजमर्रा के काम से लेकर हैवी टास्क तक आसानी से हैंडल करता है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मौजूद है.

फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. ऐपल के मुताबिक, iPhone 16 Plus एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है, जो इसकी बैटरी परफॉर्मेंस को काफी मजबूत बनाता है.

क्या यह डील लेना सही रहेगा?
अगर आप बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और लेटेस्ट Apple फीचर्स वाला iPhone चाहते हैं, तो यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. ध्यान रखें कि ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं चलते, इसलिए खरीदारी से पहले स्टॉक और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर चेक कर लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading