“भाई की पीएम से बात चल रही है” दुकान से चोरी हुआ हार फिर भी दुकानदार पर भड़का पूरा इंटरनेट- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग पहले दंग रह जाते हैं और फिर हंसी नहीं रोक पाते. वीडियो एक सुनार की दुकान का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स बड़े आराम से हार देखने के बहाने दुकान में घुसता है. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा होता है. दुकान पर काम कर रहा नौकर अपने फोन पर इस कदर बिजी है कि आसपास क्या हो रहा है, इसका उसे जरा भी अंदाजा नहीं होता. वीडियो में नौकर जिस अंदाज में फोन पर बात कर रहा होता है, उसे देखकर यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि भाई शायद पीएम से बात कर रहा होगा. क्योंकि ना तो चोरी रुकती है, ना चोर दिखता है और ना ही फोन कॉल खत्म होती है.

मजेदार अंदाज में हुई चोरी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर पहले गहनों को बड़े ध्यान से देखता है. दुकानदार को भरोसे में लेने के लिए वो हार को हाथ में लेकर उसकी कीमत और डिजाइन पर सवाल करता है. इसी दौरान दुकान का नौकर पास में खड़ा होता है, लेकिन पूरा ध्यान फोन कॉल पर रहता है. जैसे ही चोर को सही मौका मिलता है, वह झट से हार उठाता है और दुकान से बाहर की ओर दौड़ लगा देता है. हैरानी की बात यह है कि चोर के भागने के बाद भी नौकर के कान से फोन नहीं हटता. वह बस एक पल के लिए देखता है और फिर उसी कॉल में बात करता रहता है, मानो कुछ हुआ ही न हो.

मालकिन चिल्लाती रही, नौकर फोन से नहीं हटा

वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही चोरी का एहसास होता है, दुकान की मालकिन जोर जोर से चिल्लाने लगती है. वह कहती है कि चोरी करके भागा है, पकड़ो उसे. लेकिन इसके बावजूद नौकर फोन कान पर लगाए हुए ही दौड़ लगाता नजर आता है. यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा डेडिकेशन शायद ही कहीं देखने को मिले. नौकरी जाए तो जाए, लेकिन कॉल बीच में नहीं कटनी चाहिए. वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स बोले, लगता है भाई की पीएम से बात हो रही है

वीडियो को lafdavlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये कामचोर नौकर है, इसे हटा दो. एक और यूजर ने लिखा…लगता है भाई की पीएम से बात चल रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये पक्का मिला हुआ चोर से, जांच कराओ.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading