भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
अगर आप देश की सेवा करने का सपना देखते हैं और भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत अधिकारियों की भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती जनवरी 2027 (ST 27 कोर्स) के लिए की जाएगी.
इस भर्ती के जरिए नौसेना में तकनीकी और अन्य शाखाओं में 260 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
कब से शुरू होंगे आवेदन?
भारतीय नौसेना SSC भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.
कौन कर सकता है आवेदन?
भारतीय नौसेना में SSC अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार के पास शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है. इसके अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है. ज्यादातर तकनीकी पदों के लिए बी.ई./बी.टेक की डिग्री जरूरी है. उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. कुछ पदों के लिए बी.ई./बी.टेक (प्रथम श्रेणी), एमबीए (प्रथम श्रेणी) या बी.एससी के साथ पीजी डिप्लोमा मान्य है. इसके अलावा एम.एससी, एम.टेक या एमए की डिग्री वाले उम्मीदवार भी संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं. हर पद के लिए योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को पद-वार विवरण जरूर देखना चाहिए.
विशेष योग्यता वाले पद
कुछ पद ऐसे भी हैं जिनके लिए अतिरिक्त प्रमाण पत्र की जरूरत होती है. पायलट पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध CPL (कमर्शियल पायलट लाइसेंस) होना चाहिए. मर्चेंट नेवी से जुड़े उम्मीदवार, जिनके पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मेट/मास्टर सर्टिफिकेट या प्रथम श्रेणी इंजीनियर प्रमाण पत्र है, वे भी कुछ खास पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास विशेष योग्यता या एक्सपीरियंस है, उनके लिए भी नौसेना में शानदार अवसर मौजूद है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
भारतीय नौसेना SSC भर्ती में चयन पूरी तरह SSB इंटरव्यू और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को 5 दिन के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जिसमें पहला दिन बुद्धिमता परीक्षण (OIR) और इमेज परसेप्शन और डिस्क्रिप्शन टेस्ट (PP&DT) होगा . इसके बाद अगले दिन मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य (GTO) और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा. SSB इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों की आगे सैन्य अस्पताल में मेडिकल जांच की जाती है.
अंतिम चयन कैसे होगा?
SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
