4 दिन 1 ऑटो और हजारों किलोमीटर, केरल से गुलमर्ग ऑटो रिक्शा लेकर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जो लोगों को हैरान कर देता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने तो इंटरनेट की दुनिया ही हिला दी है. एक शख्स ने ऑटो रिक्शा से केरल से लेकर जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग तक का सफर तय कर लिया और वो भी भारी बर्फबारी के बीच. सुनने में जितना अजीब लग रहा है, वीडियो देखकर लोग उतने ही ज्यादा हैरान हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह देश की पहली ऑटो रिक्शा ट्रिप है, जिसमें शख्स दक्षिण भारत से निकलकर कश्मीर की वादियों तक पहुंच गया.
केरल से गुलमर्ग ऑटो लेकर पहुंच गया ये शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक साधारण ऑटो रिक्शा में बैठा हुआ है और चारों तरफ बर्फ जमी हुई है. सड़कें फिसलन भरी हैं, ठंड बेहद ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद ऑटो बिना स्लिप हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है. वीडियो में जब लोगों ने उससे पूछा कि उसे यहां तक पहुंचने में कितना समय लगा, तो उसने बताया कि इस सफर में उसे करीब 4 से 5 दिन लगे. केरल जैसे गर्म इलाके से निकलकर गुलमर्ग की बर्फीली ठंड तक का ये सफर लोगों को रोमांच से भर रहा है.
जुनून और जज्बे को सलाम कर रहे लोग
बताया जा रहा है कि शख्स ने यह यात्रा पूरी तरह से ऑटो रिक्शा से की और रास्ते में अलग अलग राज्यों से गुजरते हुए पहाड़ी इलाकों तक पहुंचा. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जुनून, हिम्मत और जज्बे की मिसाल बता रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि जहां बड़े बड़े वाहन बर्फ में फिसल जाते हैं, वहां ऑटो का सुरक्षित पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. कुछ लोग इसे भारत की सबसे अनोखी रोड ट्रिप बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स
कितना खतरनाक है ऑटो से इस तरह की यात्रा करना
ऑटो रिक्शा से इतने लंबे और कठिन सफर में खतरे भी कम नहीं होते. खासकर पहाड़ी इलाकों और बर्फबारी वाले रास्तों पर ऑटो जैसे हल्के और खुले वाहन से यात्रा करना बेहद जोखिम भरा माना जाता है. ऑटो में न तो कार जैसी मजबूत बॉडी होती है और न ही ठंड से बचाव की पूरी व्यवस्था. फिसलन भरी सड़कों पर ब्रेक फेल होने, टायर स्लिप होने और संतुलन बिगड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा बर्फीली ठंड में इंजन पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे तकनीकी खराबी की आशंका बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
