सोशल मीडिया पर इन दिनों रिपब्लिक डे को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कुछ सीरियस वीडियो वायरल हो रहे हैं तो कुछ फनी वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं फिलहाल सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे की परेड ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रिपब्लिक डे पर स्कूल फंक्शन का है. लेकिन बच्चे का अंदाज ऐसा रहा है कि देखने वाले बार-बार मुड़कर उसे देखने लगे. वहीं इस के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस बच्चे ने तो भैरव कमांडोज को भी फेल कर दिया है.
वायरल वीडियो क्लिप में क्या दिखाई दिया?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DrHemantMaurya नाम के अकाउंट से वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि स्कूल ग्राउंड में बच्चे परेड कर रहे हैं. सभी बच्चे सामान्य तरीके से कदमताल करते नजर आते हैं, लेकिन इसी बीच एक बच्चा बिल्कुल अलग अंदाज में परेड करता दिखता है. उसके कदम, बॉडी मूवमेंट और तालमेल इतने अनोखे हैं कि वह पूरी लाइन से अलग ही नजर आने लगता है. वहीं बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परेड करता है और उसका अंदाज ऐसा होता है कि आसपास खड़े लोग भी हंसी रोक नहीं पाते हैं. कई लोग उसकी परेड देखकर बार-बार उसे ही मुड़-मुड़कर देखने लगते हैं.
परेड ऐसा करो कि 10 लोग मूड कर देखे😂😂😂
इसीलिए कहते हैं परफॉर्मेंस से पहले रिहल्सल जरूरी है 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/7N6E2majn8
— DR. HEMANT MAURYA (@DrHemantMaurya) January 26, 2026
सोशल मीडिया पर छाए मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा परेड ऐसा करो कि 10 लोग मुड़ कर देखे. वहीं दूसरे ने कहा इसलिए कहते हैं परफॉर्मेंस से पहले रिहर्सल जरूरी है. एक और कमेंट आया कदम ताल ऐसी की देखने वाला फैन हो जाए. वहीं किसी ने मजाक में लिखा, बैचारा रिहर्सल के टाइम छुट्टी पर होगा. वहीं एक यूजर ने लिखा बचपन है, सिखा भी दोगे फिर भी ऐसा ही करेंगे. कुछ लोगों ने बच्चे की भावना की तारीफ भी की और कहा परेड की रिहर्सल अपनी जगह है, लेकिन इन बच्चों की देशभक्ति वाली फीलिंग जबरदस्त है.
ये भी पढ़ें-Video: चप्पल vs पत्थर! दादा और पोते के बीच छिड़ी ‘घर की महाभारत’, वायरल वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
