Video: हाईवे से आया बेकाबू ट्रक, सीधे ढाबे में घुसा . CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, वीडियो वायरल


हाईवे किनारे बने एक ढाबे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार में आया एक ट्रक अचानक एंट्रेंस तोड़ते हुए अंदर घुस गया . पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है . वीडियो में दिख रहा है कि ढाबे के बाहर सामान्य माहौल है, लोग बैठे हैं, एक शख्स एंट्रेंस के पास खड़ा नजर आता है . तभी अचानक सड़क की ओर से आता हुआ एक बड़ा ट्रक बेकाबू होकर सीधे ढाबे के अंदर घुस जाता है . महज कुछ सेकंड का ये मंजर देखकर लोगों की सांसें थम गईं.

ढाबे में घुसा बेकाबू ट्रक

वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे से एक भारी भरकम ट्रक तेज रफ्तार में आता है और अचानक मोड़ लेते हुए ढाबे के मुख्य गेट से टकरा जाता है. ट्रक की एंट्री इतनी तेज होती है कि वहां रखी टेबल-कुर्सियां हिल जाती हैं और आसपास धूल का गुबार उठता दिखाई देता है. वीडियो में एक शख्स एंट्रेंस के ठीक सामने खड़ा नजर आता है . जैसे ही ट्रक बेकाबू होकर अंदर की ओर बढ़ता है, वह शख्स फुर्ती दिखाते हुए तुरंत अंदर की तरफ भाग जाता है . अगर एक पल की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था . यही वजह है कि लोग इस वीडियो को ‘चमत्कार’ बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स ने बताया किस्मत का खेल

हालांकि गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है . लेकिन जिस तरह ट्रक सीधे ढाबे में घुसा, उसने सुरक्षा इंतजामों और हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है . कई यूजर्स ट्रक ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं . कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि “ऊपरवाले ने बचा लिया” और “एक सेकंड इधर-उधर होता तो सब खत्म हो जाता”.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading