लगता है लव मैरिज… पत्नी के साथ कड़ाही मांज रहा था पति, वीडियो देख यूजर्स बोले- जोरू का गुलाम 


सोशल मीडिया आजकल ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां किसी भी वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगती है. चाहे लड़ाई झगड़ा हो या कोई और चीज हो हर चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है. वहीं इन दिनों भी सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे वीडियो में घरेलू काम में हाथ बंटाता एक पति लोगों के बीच चर्चा में विषय बन गया है. दरअसल इस वीडियो में एक पति बर्तन साफ कराने में पत्नी की मदद करते नजर आता है. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और मजाक कर रहे हैं कि लगता है भाई की लव मैरिज है. 

पत्नी के साथ बर्तन साफ करते दिखा पति

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @brijeshchaodhry नाम के अकाउंट्स से वायरल हाे रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और उसका पति बर्तन साफ करने वाले एरिया में बैठे है. वहीं वीडियो में दिखाई देता है कि पति एक कढ़ाई मांज रहा होता है. वहीं महिला उसके बगल में बैठे हुए दिखाई देती है. यह आम सा घरेलू सीन लोगों को इतना पसंद आ गया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. दरअसल सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो चर्चा में आ जाते हैं जहां पति घर के काम में पत्नी का साथ देता दिखाता है. इस वीडियो में भी पति का यही अंदाज लोगों को मजेदार लगा. वहीं कई लोग इसे प्यार और समझदारी का एग्जांपल बता रहे हैं तो कई लोगों ने इसे लव मैरिज के साइड इफेक्ट से जोड़ दिया. कुल मिला कर इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

वीडियो देख यूजर्स लेने लगे मजे 

यह वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को देख कर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा आज तो पकड़ा गया जोरू का गुलाम. इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा लगता है घरवालों को मनाने का पूरा योग बन चुका है. वहीं किसी ने मजाक में लिखा लव मैरिज के साइड इफेक्ट. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो में पति का समर्थन भी करते हुए कमेंट किया बीवी का साथ देना अच्छी बात है तो दूसरे ने कहा अब मदद ही तो कर रहा है बेचारा. 

ये भी पढ़ें-Video: एक्टिवा लेकर सोलो ट्रिप पर निकली आंटी, चंडीगढ़ से लेकर कश्मीर तक नाप डाली रोड- यूजर्स हैरान





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading