Video: 3 साल की मासूम बच्ची पर गिरा गली में लगा स्पीकर, फिर हो गई दर्दनाक मौत, वीडियो देख आ जाएंगे आंसू


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं और लापरवाह लोगों पर जमकर बरस रहे हैं. दरअसल, यहां गली में लगे स्पीकर के गिरने से एक 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गलियों में गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाए गया स्पीकर सीधा बच्ची के ऊपर गिरा जिससे उसे गंभीर चोंट आई और इस दौरान उसने दम तोड़ दिया.

स्पीकर गिरने से हो गई 3 साल की मासूम की मौत

सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक छोटी बच्ची गली से खेलती कूदती गुजर रही है, तभी गली में गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाए गए स्पीकर का बैलेंस बिगड़ता है और वो बच्ची पर गिर पड़ता है. इन स्पीकरों का वजन इतना भारी भरकम था कि बच्ची की मौत हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि गली में लोगों की चहल पहल है और जैसे ही स्पीकर बच्ची पर गिरता है लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन फिर भी बच्ची की जान चली जाती है.

मुंबई के विक्रोली टैगोर नगर से सामने आया वीडियो

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का यह वीडियो मुंबई का है जहां विक्रोली टैगोर नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाया गया स्पीकर 3 साल की बच्ची पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना का चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

सहम गए यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या क्या दिखा रहा है ऊपर वाला. एक और यूजर ने लिखा…मौत जब आनी होती है तो अपनी ओर खुद बुला लेती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading