Ajit Pawar Education Qualification: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है.राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन हो गया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. उनके निधन के बाद लोग न सिर्फ उनके राजनीतिक योगदान को याद कर रहे हैं, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि अजित पवार कितने पढ़े-लिखे थे और किस तरह संघर्षों से निकलकर उन्होंने सत्ता के शिखर तक का सफर तय किया.
रिपोर्ट्स के अनुसार अजित पवार का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. वे NCP संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे, लेकिन राजनीति में उनकी पहचान सिर्फ पारिवारिक नाम तक सीमित नहीं रही. जमीनी राजनीति, संगठन पर पकड़ और प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल किया.
पढ़ाई-लिखाई?
महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े और अनुभवी नेताओं में गिने जाने वाले अजित पवार की शुरुआती पढ़ाई बारामती से ही हुई थी. उन्होंने वर्ष 1973-74 में महाराष्ट्र एजुकेशन सेकेंडरी हाई स्कूल, बारामती से 12वीं (एचएससी) की परीक्षा पास की थी. छात्र जीवन से ही अजित पवार का झुकाव सामाजिक और सार्वजनिक जीवन की ओर रहा, जिसने आगे चलकर उन्हें सक्रिय राजनीति तक पहुंचाया.
राजनीति में एंट्री और मजबूत पकड़
कम उम्र में ही अजित पवार राजनीति से जुड़ गए. उन्होंने संगठनात्मक कार्यों से शुरुआत की और धीरे-धीरे जनता से जुड़ते चले गए. उनकी कार्यशैली, तेज फैसले लेने की क्षमता और प्रशासनिक समझ ने उन्हें पार्टी के अहम नेताओं में खड़ा कर दिया.
6 बार बने उपमुख्यमंत्री, बनाया रिकॉर्ड
अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उप मुख्यमंत्री रहने वाले नेता रहे.उन्होंने गैर-लगातार कार्यकाल में 6 बार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाली. पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सरकारों में वे उपमुख्यमंत्री रहे, जो अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड है.
DGCA ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक VSR ऑपरेटर का लियरजेट-45 विमान क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें – UGC New Rules: नए UGC नियमों के खिलाफ जनरल कैटेगरी के छात्र क्यों कर रहे हैं विरोध? जानिए पूरा मामला
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
