सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का दिमाग सचमुच घूम गया है. स्ट्रीट फूड की दुनिया में आए दिन नए-नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते हैं. कभी चॉकलेट समोसा, कभी फैंटा मैगी. लेकिन इस बार जो सामने आया है, उसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है. वायरल क्लिप में एक सड़क किनारे सोडा बेचने वाला शख्स “अंडा सोडा” बनाता दिखाई दे रहा है, और कीमत रखी है सिर्फ 40 रुपये. वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स को तगड़ा सदमा लगा है.
शख्स ने बनाया अंडा सोडा
वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंडर सबसे पहले दो कच्चे अंडे सीधे ग्लास में फोड़ देता है. इसके बाद वह उन्हें चम्मच से अच्छी तरह फेंटता है, फिर उसमें थोड़ा दूध मिलाया जाता है. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वह इसमें कच्चे आम का फ्लेवर डालता है और ऊपर से कार्बोनेटेड सोडा वॉटर भर देता है. कुछ सेकंड में यह अजीबोगरीब ड्रिंक तैयार हो जाती है और ग्राहक को सर्व कर दी जाती है.
इससे पहले भी हो चुके हैं खतरनाक एक्सपेरिमेंट
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब स्ट्रीट फूड के नाम पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हो. इससे पहले फैंटा मैगी, आइसक्रीम बिरयानी, चॉकलेट पकोड़े और यहां तक कि कोल्ड ड्रिंक पानीपुरी जैसे वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. हर बार इंटरनेट दो हिस्सों में बंट जाता है. एक तरफ वो लोग जो इन नए प्रयोगों को “क्रिएटिविटी” बताते हैं, तो दूसरी तरफ वो लोग जो इसे खाने के साथ ‘जुल्म’ करार देते हैं.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
यूजर्स ने पकड़ा माथा, दिए ऐसे रिएक्शन
बस यहीं से सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। वीडियो सामने आते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। किसी ने लिखा, “अब बस यही देखना बाकी था!” तो किसी ने मजाक में कहा, “लगता है कयामत करीब है.” कई यूजर्स ने इसे ‘फूड एक्सपेरिमेंट की हद’ बताया, जबकि कुछ लोगों ने जिज्ञासा भी दिखाई और कहा कि हो सकता है स्वाद उतना बुरा न हो जितना दिख रहा है. वीडियो को thefoodiedhaba नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
