Video: ट्रक देखकर घबराया ड्राइवर! सड़क किनारे बैठे शख्स को कार से कुचला, मौत का वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे बैठा एक व्यक्ति अचानक हादसे का शिकार हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे बैठा हुआ था. तभी सामने से एक सफेद कार सड़क के बीचोंबीच आती नजर आती है.
इसी दौरान अचानक सामने ट्रक को देखकर कार चालक शायद अपना नियंत्रण खो देता है और गाड़ी को बाईं ओर मोड़ देता है. दुर्भाग्य से उसी दिशा में वह व्यक्ति बैठा था और कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह शख्स जमीन पर गिर गया. इस हादसे के बाद चालक ने तुरंत कार रोक दी और उतरकर घायल व्यक्ति को देखने गया. कुछ ही देर में कार से दूसरा व्यक्ति भी बाहर आया और फिर चालक ने कार में मौजूद बाकी दो लोगों को भी बुलाया.
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “परेशान करने वाले दृश्य. ऐसा लगता है कि हुंडई आई20 का ड्राइवर विचलित था. ऐसे ड्राइविंग कौशल की जांच होनी चाहिए. गाड़ी चलाते समय ध्यान दें…”
Almora 🚨⚠️
Disturbing Visuals 🚨
Looks like Hyundai i20 driver distracted. Such driving skills need a check.
Pay attention while driving…@DriveSmart_IN @dabir @InfraEye @abhi_kulkarni85
pic.twitter.com/SpTe9TPPCP— Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) January 28, 2026
यूजर्स ने ड्राइवर को ठहराया जिम्मेदार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, “हाँ, दोष कार चालक का है. लेकिन सड़क के किनारे बैठे उस बेवकूफ का नहीं. ट्रक देखकर शायद चालक ने नियंत्रण खो दिया.”
मोड़ पर सतर्कता की जरूरत
एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “मोड़ पर गाड़ी चलाते समय चालक का ध्यान ट्रक पर ज्यादा गया होगा, इसलिए बाईं ओर बैठा व्यक्ति उसे खाली जगह जैसा लगा.” लोगों का कहना है कि मोड़ पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “ड्राइवर की सीट से यह साफ दिखाई दे रहा था, फिर भी उसने सड़क पर ध्यान नहीं दिया. शायद वह फोन स्क्रीन में व्यस्त था. अगर वहां कोई पैदल यात्री होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
