शादी में दुल्हन से पुशअप्स में हार गया दूल्हा, भड़का मर्द समाज बोला- इस पापी को…; वीडियो वायरल


आजकल शादियों का अंदाज पहले से काफी बदल गया है. पहले जहां शादी सिर्फ रस्मों और परंपराओं तक सीमित होती थी, वहीं अब इसमें मनोरंजन, मस्ती और नए-नए प्रयोग देखने को मिलते हैं. डांस, म्यूजिक, गेम्स और मजेदार प्रतियोगिताएं अब शादी का आम हिस्सा बन चुकी हैं. खासकर हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन में लोग कुछ अलग और यादगार करने की कोशिश करते हैं, ताकि शादी हमेशा के लिए खास बन जाए. 

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो में न तो कोई डांस है और न ही गाने की धूम, बल्कि शादी के माहौल में एक मजेदार फिटनेस चैलेंज देखने को मिला. यह नजारा इतना अलग था कि लोग हैरान भी हुए और खुश भी. 

हल्दी समारोह में हुआ पुशअप्स का चैलेंज

वायरल वीडियो एक हल्दी समारोह का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि माहौल पूरी तरह से खुशियों से भरा हुआ है. परिवार वाले और रिश्तेदार हंसी-मजाक कर रहे हैं. इसी दौरान लड़के और लड़की पक्ष के लोगों को एक मजेदार आइडिया सूझता है और वे फिटनेस प्रतियोगिता कराने का फैसला करते हैं. सभी की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन को पुशअप्स करने की चुनौती दी जाती है. वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर और आवाज लगाकर दोनों को उत्साहित करने लगते हैं. माहौल और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है. 

आमने-सामने आए दूल्हा और दुल्हन

पुशअप्स के लिए जमीन पर मैट बिछाई जाती है. दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को मुस्कुराकर देखते हैं और मुकाबले के लिए तैयार हो जाते हैं. शुरुआत में दोनों ही बढ़िया प्रदर्शन करते हैं और बराबरी की टक्कर देते नजर आते हैं. जैसे-जैसे पुशअप्स की गिनती बढ़ती जाती है, दूल्हे की ताकत कम होती दिखने लगती है. वह पूरी कोशिश करता है, लेकिन करीब 30 पुशअप्स करने के बाद थक जाता है और रुक जाता है.

दूसरी ओर दुल्हन पूरे जोश में दिखाई देती है. वह बिना रुके 31वां पुशअप पूरा कर लेती है और इस तरह मुकाबला अपने नाम कर लेती है. दुल्हन की जीत होते ही वहां मौजूद लोग जोरदार तालियां बजाने लगते हैं और खुशी से झूम उठते हैं. इस मुकाबले में भले ही दुल्हन ने जीत हासिल की, लेकिन असली जीत खुशी और मस्ती की रही. सभी के चेहरे पर मुस्कान थी और यह पल शादी की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं. दूसरे ने मजाक में कहा, अब आगे शादियों में ऐसे मुकाबले आम हो जाएंगे. वहीं एक अन्य यूजर ने हंसी-ठिठोली करते हुए लिखा, इस मुकाबले के बाद मर्द समाज में डर का माहौल बन गया है. 

यह भी पढ़ें  – पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को सड़क पर मिली क्लासमेट, वीडियो बना उड़ाने लगी मजाक; भड़के यूजर्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading