Video: माइनस तापमान का खौफनाक नजारा, खुले में रखी नूडल्स हवा में ही जम गईं. वीडियो देख दंग रह गए लोग


ठंड अगर हद पार कर जाए तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि इंसान ही नहीं, खाना भी जवाब दे देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और ठंड की भयावहता का अंदाजा भी लगा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले आसमान के नीचे बर्फ से ढकी जमीन के बीच रखी एक प्लेट नूडल्स हवा में ही जम जाती हैं. कांटे से उठाई गई नूडल्स नीचे गिरने की बजाय उसी हालत में सख्त होकर लटकी रहती हैं, जैसे किसी ने उन्हें फ्रीज कर दिया हो.

हवा में जम गए नूडल्स, वायरल हो रहा वीडियो

यह वायरल वीडियो किसी ऐसे शहर का बताया जा रहा है जहां सर्दियों में तापमान माइनस में चला जाता है. बर्फ से ढका माहौल, जमा हुआ मैदान और हवा में जमी नूडल्स इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यहां ठंड कितनी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है. वीडियो में नूडल्स गर्म दिखाई देती हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें हवा में उठाया जाता है, वह कुछ ही सेकंड में अकड़ जाती हैं. यही पल लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रहा है.

क्यों बनते हैं ऐसे हालात

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जब तापमान माइनस में चला जाता है, तो हवा में मौजूद नमी और गर्म चीजें बेहद तेजी से ठंडी होकर जमने लगती हैं. यही वजह है कि इस वीडियो में नूडल्स हवा के संपर्क में आते ही सख्त हो जाती हैं. यह कोई ट्रिक या एडिटिंग नहीं, बल्कि ठंड का सीधा असर है, जो आम तौर पर बेहद ठंडे इलाकों में देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

यूजर्स रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. यूजर्स मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि यहां मैगी भी गर्म रहने का दम नहीं रखती. वहीं कई लोग इसे प्रकृति की ताकत और माइनस तापमान की असली तस्वीर बता रहे हैं. कुछ यूजर्स यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे शहरों में लोग रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जीते हैं, जहां खाना तक बाहर रखते ही जम जाए. वीडियो को factswithsamad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading