ये तो चीर-फाड़ देंगे…भारत के खिलाफ खेलने से PAK ने किया इंकार तो मजे लेने लगे यूजर्स
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में टीम की भागीदारी को तो मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी जोड़ दी है. सरकार के आदेश के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी. यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान उतरेगा, लेकिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा.
इस फैसले के सामने आते ही क्रिकेट फैंस हैरान रह गए. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पाकिस्तान को जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. कई यूजर तो कह रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम से हार के डर में पाकिस्तान ने पहले ही मैच खेलने से मना कर दिया है.
पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार
गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारत के खिलाफ 15 फरवरी 2026 को होने वाले मैच में न खेलने के फैसले की जानकारी दी गई. पोस्ट में लिखा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है. हालांकि टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पाकिस्तान टीम के मजे लेने लग गए. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड की तुड़ाई देखकर पहले ही कांप गया है.
🚨Pakistan refuses to play India in the World Cup!🚨
They know what’s coming on Feb 15, so they backed out early. Smart move—at least they saved themselves from a 300-run thrashing! 😂 We get the points, they get to keep their dignity.#IndVspak pic.twitter.com/SSwf0vXIpp— AJAY (@Supremacyx9) February 2, 2026
न्यूजीलैंड की तुड़ाई देखकर कांपा पाकिस्तान
पाकिस्तान के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स का कहना है कि भारत की मौजूदा बल्लेबाजी लाइनअप से पाकिस्तान डर गया है. इसे लेकर एक यूजर ने कमेंट किया भारतीय बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में है, ऐसे में पाकिस्तान जानता है कि वह भारत को हरा नहीं सकता है, इसलिए बॉयकॉट का रास्ता चुन लिया. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा तिलक वर्मा और टीम इंडिया ने एशिया कप में जिस तरह पाकिस्तानियों को शर्मिंदा किया था, उसी डर से वर्ल्ड कप मैच खेलने से पाकिस्तान ने मना कर दिया. इसके अलावा कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान ने मैच न खेलने का फैसला लेकर खुद को बड़ी बेज्जती से बचा लिया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा उन्हें पता था कि 15 फरवरी को क्या होने वाला है, इसलिए वह समय से पहले ही पीछे हट गए, समझदारी भरा काम किया. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया पाकिस्तान ने मैच न खेलकर नुकसान भारत का नहीं अपना ही कर लिया है, इंडिया बिना खेले भी आगे बढ़ जाति.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
