10 रुपये लेकर भोलेनाथ का आशीर्वाद दे रहा था बच्चा, लग गई भीड़; वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान खींच ही लेता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हंसी, हैरानी और सोच, तीनों को एक साथ मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने अनोखे अंदाज में लोगों को भोलेनाथ का आशीर्वाद देता नजर आ रहा है.

इस वीडियो ने लोगों के बीच आस्था, मासूमियत और देसी जुगाड़ को लेकर नई बहस छेड़ दी है.यह वीडियो न सिर्फ लोगों को हंसा रहा है, बल्कि कई यूजर्स को हैरान भी कर रहा है. कोई इसे बच्चे की मासूम समझदारी बता रहा है, तो कोई इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर सवाल उठा रहा है.  यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है. 

10 रुपये दो और आशीर्वाद लो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नन्हा बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ शिवलिंग के पास बैठा है. उसके सामने नियम बिल्कुल साफ हैं, अगर भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहिए, तो 10 रुपये देने होंगे. लोग भी बिना किसी झिझक के बच्चे को 10 रुपये देते नजर आते हैं.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति 20 रुपये देता है, तो बच्चा पूरे ईमानदारी से 10 रुपये वापस भी कर देता है. यही बात लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है और बच्चे की समझदारी की तारीफ भी हो रही है. 

महिलाओं की लगी कतार, बच्चा करता रहा ‘सेवा’

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवलिंग के पास कई महिलाएं लाइन में खड़ी हैं. बच्चा एक-एक करके सभी से पैसे लेता है और फिर शिवलिंग को छूकर महिलाओं के सिर पर हाथ रखता है, मानो उन्हें भगवान का आशीर्वाद दिला रहा हो.बच्चे का यह अंदाज कुछ लोगों को बेहद मासूम लगता है, तो कुछ इसे गलत भी बता रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

इस वीडियो को X पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि बच्चा बहुत समझदार है और ईमानदारी से अपना काम कर रहा है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह बच्चों को धार्मिक चीजों से पैसे कमाने की आदत नहीं डालनी चाहिए. कोई इसे मासूम बच्चे की समझदारी मान रहा है, तो कोई इसे गलत उदाहरण बता रहा है. लेकिन इस छोटे से बच्चे ने अपने अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

यह भी पढ़ें: 2.4M सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला सोना! Video देख भड़के लोग





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading