Redmi Note 15 Pro आज होगा लॉन्‍च, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ


Last Updated:

Redmi Note 15 Pro 5G Launch : रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज आज लॉन्‍च होगी. कैमरा सेटअप इस स्मार्टफोन सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है. रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज (Redmi Note 15 Pro Series) के दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

Redmi Note 15 Pro आज होगा लॉन्‍च चेक करें रेट ओर स्‍पेसिफिकेशंसZoom

रेडमी नोट 15 प्रो में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा है.

नई दिल्‍ली. शाओमी (Xiaomi) का सब-ब्रांड रेडमी अपनी ‘नोट’ सीरीज के दो शक्तिशाली स्मार्टफोन्स, रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) और रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) आज भारत में लॉन्‍च करेगा. लॉन्‍च इवेंट आज 11 बजे होगा. ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) पर इन फोन के लिए एक विशेष माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. अमेजन के अलावा ग्राहक एमआई डॉट कॉम (mi.com) के जरिए भी ये दमदार फोन खरीद सकेंगे. लीक्स और टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) के 8GB + 128GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹30,999 के आसपास हो सकती है. वहीं, सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹38,999 से शुरू होने की संभावना है.

पोलैंड में रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) की कीमत लगभग ₹49,000 के आसपास है, लेकिन भारतीय बाजार की संवेदनशीलता को देखते हुए कंपनी यहां विशेष बैंक ऑफर्स और इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट दे सकती है. डिस्प्ले के मामले में रेडमी ने इस बार फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन दिए हैं. रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) और रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) दोनों में ही 6.83-इंच का विशाल एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले दिया गया है. यह 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

बहुत मजबूत है फोन

मजबूती की बात करें तो इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 (Corning Gorilla Glass Victus 2) की सुरक्षा दी गई है. सबसे चौंकाने वाली बात इन फोन्स की रेटिंग है; यह सीरीज IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आती है, जो इसे धूल, पानी की गहराई और हाई-प्रेशर वॉटर स्प्रे से भी सुरक्षित रखती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस बार सीरीज के दोनों मॉडल्स में अलग-अलग प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं. रेडमी नोट 15 प्रो 5जी (Redmi Note 15 Pro 5G) में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्ट्रा (MediaTek Dimensity 7400 Ultra) चिपसेट होगा.वहीं, रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी (Redmi Note 15 Pro+ 5G) में क्वालकॉम का शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 (Snapdragon 7s Gen 4) प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट न केवल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है बल्कि एआई (AI) फीचर्स को भी सुचारू रूप से चलाने में सक्षम है.

200 MP कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तोहफा

कैमरा सेटअप इस स्मार्टफोन सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है. रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज (Redmi Note 15 Pro Series) के दोनों फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. यह हाई-डेफिनिशन सेंसर यूजर को प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी और शानदार 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है. कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी यह कैमरा बिना किसी नॉयज़ के बेहतरीन तस्वीरें खींच सकता है.

hometech

Redmi Note 15 Pro आज होगा लॉन्‍च चेक करें रेट ओर स्‍पेसिफिकेशंस



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading