Video: भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल


यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान का खाना पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. पाकिस्तान के स्वाद का जायका वहां के पानी और मसालों के मिश्रण से निकलकर आता है. खासकर नॉनवेज के दिवानों के लिए तो पाकिस्तान स्वर्ग है. लेकिन जब बात आती है फास्ट फूड और समोसे की तो ये बहस आम हो जाती है कि कहां के समोसे ज्यादा अच्छे हैं, भारत के या पाकिस्तान के. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स पाकिस्तान जाकर समोसे खरीद रहा है और वो बताता है कि समोसे कहां के अच्छे हैं.

भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाए समोसे

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रहने वाले रिजवान नाम के इस व्लॉगर ने पाकिस्तान के समोसे का जायका जब लिया तो सोशल मीडिया पर ये बहस शुरू हो गई कि समोसे कहां के अच्छे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि रिजवान अपनी बीवी के साथ पाकिस्तान की एक लोकल समोसा शॉप पर जाते हैं और वहां से तीन समोसे पैक कराते हैं, जब समोसे की कीमत पूछी जाती है तो मालूम होता है कि एक समोसा 60 रुपये का है जो भारत के करीब 20 रुपये के बराबर है. इसके बाद रिजवान समोसा पैक करवाकर अपने घर पहुंचते हैं, दावा किया जा रहा है कि रिजवान का निकाह पाकिस्तान में हुआ है और वो अक्सर अपने ससुराल जाते रहते हैं.

कहां के समोसे ज्यादा अच्छे, घर वालों ने क्या कहा

वीडियो में आगे दिखता है कि पूरा परिवार साथ बैठकर आलू वाले समोसे का जायका ले रहा होता है तभी वहां बैठी एक महिला कहती है कि समोसे तो भारत में ही अच्छे मिलते हैं, जिसके बाद रिजवान की बीवी कहती है कि मुझे वहां के समोसे पसंद नहीं आते, समोसे तो पाकिस्तान के ही अच्छे हैं. इसके बाद जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, भारत और पाकिस्तान के यूजर्स भी अपने अपने समोसों के पक्ष में आ गए.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

यूजर्स के बीच भी छिड़ी समोसा को लेकर बहस

वीडियो को  rizwansidravlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अगर चिकन समोसा है तो पाकिस्तान का अच्छा होगा लेकिन आलू वाले समोसे में भारत का कोई जवाब नहीं. एक और यूजर ने लिखा…समोसे तो भारत के ही अच्छे हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पानी का फर्क है, जो जहां रहता है उसे वहीं का खाना पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading