13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जेईई मेन आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी


देश के करीब 13 लाख छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. इसके साथ ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है. अब छात्र अपने दिए गए जवाब और सही उत्तर मिलाकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है.

जेईई मेन देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. इसके जरिए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है. ऐसे में आंसर की जारी होना छात्रों के लिए बहुत मायने रखता है.

कहां और कैसे देखें आंसर की

एनटीए ने आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की है. छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर उनकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिखाई दे जाएगी.रिस्पॉन्स शीट में छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किस सवाल में कौन सा विकल्प चुना था, जबकि आंसर की में हर सवाल का सही जवाब दिया गया है. दोनों को मिलाकर छात्र अपने संभावित अंक खुद निकाल सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने का मौका

आंसर की जारी होने के साथ ही एनटीए ने छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है. अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी सवाल का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है. एनटीए के अनुसार, छात्र 4 फरवरी से 6 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हर सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.

एनटीए ने क्या कहा

एनटीए ने साफ किया है कि छात्रों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी. जांच के बाद जो अंतिम आंसर की तैयार होगी, उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.एनटीए ने यह भी बताया कि किसी छात्र को अलग से यह नहीं बताया जाएगा कि उसकी आपत्ति स्वीकार हुई या नहीं. अंतिम आंसर की ही सभी छात्रों के लिए मान्य होगी.

परीक्षा कब हुई थी

जेईई मेन 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी और दो शिफ्ट में कराई गई थी. सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी.इस परीक्षा में बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों ने हिस्सा लिया था.

रिजल्ट की तारीख तय

एनटीए ने पहले ही साफ कर दिया है कि जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही छात्रों को उनका स्कोर, परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक भी पता चल जाएगी. इसके बाद योग्य छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.

आंसर की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading