वॉट्सऐप Premium सब्सक्रिप्शन प्लान के नए फीचर्स और अपडेट्स की जानकारी.


वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूज़र्स को ऐप के लिए पैसे देने की एक नई वजह दे सकता है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप एक ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत कुछ ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे जो फ्री यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. फिलहाल यह प्लान डेवलपमेंट स्टेज में है और वॉट्सऐप इसे बीटा वर्ज़न के ज़रिए टेस्ट कर रहा है.

अच्छी बात यह है कि वॉट्सऐप इसे अनिवार्य नहीं बना रहा है. जो यूज़र्स मौजूदा फ्री एक्सपीरिएंस से संतुष्ट हैं, वे बिना किसी बदलाव के ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे. प्रीमियम प्लान पूरी तरह वैकल्पिक होगा और केवल उन्हीं यूज़र्स के लिए होगा जो अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं.

वॉट्सऐप Premium में क्या-क्या मिल सकता है?
रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में प्रीमियम फीचर्स का फोकस कस्टमाइज़ेशन और कन्वीनियंस पर रहेगा. सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स और नए ऐप थीम्स मिल सकते हैं. इसके अलावा, कस्टम ऐप आइकन्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जिससे यूज़र अपने फोन के होम स्क्रीन पर वॉट्सऐप का लुक बदल सकेंगे.

एक बेहद काम का फीचर यह हो सकता है कि प्रीमियम यूज़र्स तीन से ज्यादा चैट्स पिन कर सकेंगे. फिलहाल वॉट्सऐप सिर्फ तीन चैट पिन करने की अनुमति देता है, जो कई यूज़र्स के लिए सीमित साबित होता है. इसके साथ ही एक्सक्लूसिव चैट रिंगटोन मिलने की भी संभावना है.

Meta AI और Channels में नए बदलाव
प्रीमियम प्लान के साथ-साथ वॉट्सऐप कई और नए फीचर्स भी टेस्ट कर रहा है. इनमें Meta AI का नया ‘थिंकिंग मोड’ शामिल है, जिसमें AI सवालों के जवाब देने के लिए ज़्यादा समय लेकर डीप और डिटेल्ड रिस्पॉन्स देगा. यूज़र्स यह चुन सकेंगे कि उन्हें तेज़ जवाब चाहिए या ज्यादा विस्तार से समझाया गया उत्तर.

Channels के लिए अपडेट
चैनल्स के लिए भी नए अपडेट आने वाले हैं. वॉट्सऐप चैनल्स में 24 घंटे में गायब होने वाले स्टेटस अपडेट्स, फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स जोड़ने पर काम कर रहा है. साथ ही, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के लिए पेड पार्टनरशिप लेबल भी दिखाया जाएगा.

क्या बदल जाएगा वॉट्सऐप का भविष्य?
हालांकि वॉट्सऐप Premium अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में वॉट्सऐप फ्री और पेड दोनों तरह के एक्सपीरिएंस ऑफर कर सकता है. कोर ऐप फ्री रहेगा, जबकि एडवांस कस्टमाइज़ेशन और कंट्रोल चाहने वाले यूज़र्स के लिए प्रीमियम ऑप्शन उपलब्ध होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading