Video: “29 साल की बूढ़ी हूं” सरकारी नौकरी से परेशान महिला ने रोया अपना दुखड़ा, यूजर्स बोले, रिजाइन मार दो
सरकारी नौकरी, एक ऐसा पेशा जिसे हर कोई पाना चाहता है. वक्त के साथ प्रमोशन और नौकरी की सुरक्षा के लिए ज्यादातर लोग सरकारी विभागों की ओर भागते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सरकारी नौकरी से तंग आ चुके हैं और इसे लेकर खूब पछता रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं, जिसमें एक महिला अपनी सरकारी नौकरी से इतनी तंग आ चुकी है कि उसे तमाम जहान की बीमारियों ने घेर लिया है और अब वो वीडियो बनाने लगी है कि कहीं इनकम शुरू हो और सब ठीक हो जाए.
सरकारी नौकरी से परेशान हो गई महिला, बोली तमाम बीमारियों ने घेरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जिसका नाम शिल्पा है पेशे से खुद को बैंकर बताती हैं. शिल्पा का कहना है कि 8 साल से सरकारी नौकरी कर रही हूं, 21 साल की उम्र में शुरू की थी और आज 29 साल की हो चुकी हूं, लेकिन इस नौकरी की वजह से मुझे तमाम बीमारियों ने घेर लिया है. महिला कहती है कि इस उम्र में मुझे सर्वाइकल हो चुका है, माइग्रेन से मैं परेशान रहती हूं, इतना ही नहीं मेरी दाहिनी आंख के आगे तो अंधेरा तक आने लग गया है और मुझे ब्लैक स्पॉट नजर आने लगे हैं.
29 की उम्र में बूढ़ी हो गई हूं, बोली महिला
अपनी नौकरी से परेशान होकर महिला कहती है कि जहां 29 साल की उम्र में लड़कियां सुपर यंग होती हैं खुद को ग्रो करती हैं वहीं मैं इस उम्र में बूढ़ी हो चुकी हूं. अब मैंने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया है और मुझे उम्मीद है कि सब अच्छा रहे, मेरा कुछ करने का मन नहीं करता. वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अपने रिएक्शन देने लग गए हैं.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज
यूजर्स बोले, इस्तीफा डाल दो
वीडियो को thinkwithshilpa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इतनी परेशान हो तो इस्तीफा दे दो. एक और यूजर ने लिखा…सरकारी नौकरी मुश्किल से मिलती है, इसे बुरा भला मत कहो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपको कंटेंट की नहीं डॉक्टर की जरूरत है दीदी.
यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
