ओप्पो A6i+ 5G और ओप्पो A6v 5G चीन में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.


ओप्पो ने अपनी A-सीरीज़ के दो नए 5G स्मार्टफोन ओप्पो A6i+ 5G और ओप्पो A6v 5G लॉन्च कर दिए हैं. दोनों ही स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में पेश किया गया है और ये ओप्पो चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री 6 फरवरी से शुरू होगी. कंपनी ने इन फोन को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ पेश किया है, जिससे ये बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनते हैं.

ओप्पो A6i+ 5G और  ओप्पो A6v 5G की कीमत- चीन में  ओप्पो A6i+ 5G की शुरुआती कीमत CNY 1,499 (लगभग Rs 20,000) है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. इसका 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1,599 (करीब Rs 21,000) में आता है, जबकि टॉप मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ CNY 1,799 (लगभग Rs 24,000) में लॉन्च हुआ है.

वहीं  ओप्पो A6v 5G सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है, जिसकी कीमत CNY 1,199 (करीब Rs 16,000) रखी गई है.

डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,125 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले 100% sRGB कलर और 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस और कैमरा
ओप्पो A6i+ 5G और A6v 5G दोनों ही MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करते हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है.

कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए  ओप्पो A6i+ 5G में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि  ओप्पो A6v 5G में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और दूसरे फीचर्स
ओप्पो A6i+ 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जबकि  ओप्पो A6v 5G में 6,500mAh बैटरी दी गई है. दोनों ही फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. ये फोन भारत में कब आएगा फिलहाल ओप्पो ने इन स्मार्टफोन्स की भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading