फोल्डेबल iPhone: लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स


ऐपल को लेकर लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि कंपनी 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, जिसे आईफोन फोल्ड कहा जा रहा है. लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल सिर्फ एक ही फोल्डेबल मॉडल पर नहीं रुकने वाला है. एक एक्सपीरिएंस टेक जर्नलिस्ट का कहना है कि ऐपल क्लैमशेल डिजाइन वाला फोल्डेबल iPhone, यानी iPhone Flip, पर भी काम कर रहा है.

हालांकि अभी तक ऐपल ने किसी भी फोल्डेबल iPhone की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आईफोन फ्लिप को आईफोन फोल्ड के बाद लॉन्च किया जा सकता है.

iPhone Flip की लॉन्च टाइमलाइन
ब्लूमबर्ग के जाने-माने टेक जर्नलिस्ट Mark Gurman ने अपने पावर ऑन न्यूज़लेटर में ऐपल के फोल्डेबल iPhone प्लान्स का जिक्र किया है. उनके मुताबिक, ऐपल एक छोटे फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है, जिसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Flip का डिजाइन स्क्वायर क्लैमशेल स्टाइल का हो सकता है, जो Samsung Galaxy Z Flip 7 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे फोन्स से मिलता-जुलता होगा. हालांकि Gurman ने ये भी साफ किया है कि इस फोन का डेवलपमेंट अभी पूरी तरह कंफर्म नहीं है.

क्यों ला सकता है ऐपल iPhone Flip?
मार्क गरमैन के मुताबिक ऐपल को अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से अच्छी बिक्री की उम्मीद है. अगर आईफोन फोल्ड सफल रहता है, तो यूज़र्स ऐपल से अलग-अलग फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर की मांग कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आज iPhone अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं.

बड़े फोल्डेबल iPhone पर भी काम?
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐपल आईफोन फोल्ड से भी बड़ा बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है. हालिया लीक्स के मुताबिक, आईफोन फोल्ड में 5.5-इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है, जो Samsung Galaxy Z Fold 7 से छोटा होगा. ऐसे में ऐपल भविष्य में इससे बड़ा फोल्डेबल मॉडल भी पेश कर सकता है.

आईफोन फोल्ड के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, आईफोन फोल्ड में हिंग एरिया पर कम क्रीज़ (fold crease), डुअल रियर कैमरा, डुअल सेल्फी कैमरा, A20 Pro चिपसेट (2nm टेक्नोलॉजी),ऐपल C2 मॉडेम और पावर बटन में Touch ID जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading