Ram Mandir:कालेसर जीरो प्वाइंट से लगा 11 किमी लंबा जाम, 26 जनवरी तक किया गया है डायवर्जन – Ram Mandir 11 Km Long Jam From Kalesar Zero Point


अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन रूट डायवर्जन को 26 जनवरी तक बढ़ा दिया। इसका दुष्प्रभाव मंगलवार रात से ही देखने को मिला। बुधवार सुबह तक कालेसर से लेकर बाघागाड़ा के बीच करीब 11 किमी की दूरी में बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने पहले सभी को लौटाना शुरू किया, लेकिन जाम के चलते यह आसान नहीं था। लखनऊ-अयोध्या और गोरखपुर के बीच चलने वालों को इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Trending Videos

इसके बाद पुलिस ने शहर की ओर से कालेसर से नौसड़ की ओर जा रहे वाहनों को रोक दिया और किसी तरह डायवर्ट करके भेजा गया। दोपहर बाद जाम पर काबू पाया जा सका। करीब छह से सात घंटे तक जाम में फंसे चालकों और आम लोगों को काफी परेशानी हुुई।

दरअसल, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसे देखते हुए आनन-फानन पुलिस ने गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। गाड़ियों को रोकने से कालेसर जीरो प्वाइंट से बाघागाड़ा के आगे तक करीब 11 किमी की दूरी में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading