ग्राहक ने दी TIP और स्टाफ करने लगा डांस, बेंगलुरु के कैफे का मजेदार वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन


आजकल सोशल मीडिया हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, लेकिन इन दिनों बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल इस वीडियो के वायरल होने की वजह इस कैफे का अनोखा अंदाज है, जहां ग्राहक जैसे ही टिप देता है, वैसे ही स्टाफ डांस शुरू कर देता है. वहीं यही मजेदार नजारा लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

टिप मिलते ही स्टाफ का शुरू हो गया डांस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cafenuvio_bengaluru नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैफे में मौजूद  स्टाफ टिप मिलते ही म्यूजिक पर थिरकने लगता है. वहीं स्टाफ का डांस इतना एनर्जेटिक और फुल ऑन मस्ती भरा है कि वहां मौजूद ग्राहक भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते है. कैफे का यह अनोखा अंदाज लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ एक अलग अनुभव भी दे रहा है. दरअसल आमतौर पर लोग कैफे में दोस्तों के साथ बैठकर खाने-पीने और बातें करने जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु के इस कैफे ने कस्टमर को एंटरटेन करने का बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. टिप के बदले डांस का यह फॉर्मूला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. वहीं लोग इस वीडियो को देख कर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

इस कैफे का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया. वहीं वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही ग्राहक टिप देता है, स्टाफ बिना झिझक डांस करने लगता है. कई लोग इस क्रिएटिव आइडिया को जेन जी कैफे कल्चर बता रहे हैं. वहीं इंटरनेट पर इस वीडियो को देख कर एक यूजर ने कमेंट किया मैं फीडबैक दूंगा कि यह डांस खाने से बेहतर है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया 10 रुपये की टिप में डांस करवा लिया. वहीं कुछ लोगों को स्टाफ का डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने लिखा इन दो लड़कियों ने इंटरनेट पर पूरी तरह से लोगों का दिल जीत लिया. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है इनका डांस मुझे 90s की डांसिग डोल की याद दिला रहा है. कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कमेंट करते हैं कि थोड़ी सी टिप के लिए क्या-क्या करना पड़ता है. वहीं लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है ये कोई तरीका है भीख मांगने का.

ये भी पढ़ें-Video: रात के अंधेरे में काल बनकर आया दरिंदा, पालतू कुत्ते को घर से खींचा फिर मौत की आगोश में ले गया तेंदुआ





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading