Xiaomi 17T Pro लॉन्च से पहले लीक, दमदार बैटरी और चिपसेट खुलासा
Xiaomi 17T Pro को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, फ्लैगशिप चिपसेट और IP69 डस्ट-वॉटर रेटिंग जैसे दमदार फीचर्स की जानकारी मिली है…

फोटो: xiaomi 15 ultra.
Xiaomi जल्द ही अपनी T-series का आगे बढ़ाते हुए Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. आधिकारिक घोषणा से पहले ही Xiaomi 17T Pro को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जिसमें इसके प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी से जुड़ी अहम जानकारी मिली है. यह जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर शेयर की है.
लीक के मुताबिक Xiaomi 17T Pro में पहले से ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में नई पीढ़ी का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार लाएगा. इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है.
पावरफुल होगी बैटरी!
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17T Pro में बड़ी क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करेगी. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है. तुलना करें तो पिछले मॉडल Xiaomi 15T Pro में 5,500mAh बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग दी गई थी, ऐसे में नए मॉडल में इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं.
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन अपग्रेड के साथ आ सकता है. लीक के मुताबिक Xiaomi 17T Pro में IP68 के साथ-साथ IP69 रेटिंग भी मिल सकती है. IP69 रेटिंग स्मार्टफोन्स में अभी काफी कम देखने को मिलती है और यह फोन को हाई-प्रेशर पानी की धार से भी सुरक्षित रखती है. यह पिछले T-series Pro मॉडल से बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.
गेमिंग भी, कूलिंग भी
डिस्प्ले के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन का जिक्र किया गया है. इसके अलावा फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है, जो लंबे गेमिंग सेशन या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.
हालांकि कंपनी ने अभी तक Xiaomi 17T Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लॉन्च के करीब आते ही इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
