Video: कोहली तो ब्रांड है और बाबर आजम का…पाकिस्तानी फैंस ने खुद कर दी अपने खिलाड़ी की बेइज्जती


भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की राइवलरी जब भी सामने आती है, तो मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर आग लगती है. खिलाड़ियों की तुलना, फैन वॉर और तीखे बयान आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. लेकिन कई बार यह बहस इतनी दिलचस्प मोड़ ले लेती है कि वही पल खुद वायरल कंटेंट बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट को लेकर दिया गया एक बयान लोगों के बीच नई बहस छेड़ रहा है. वीडियो में जो कहा गया है, उसने भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस दोनों को ही कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है.

पाकिस्तानी फैंस ने बाबर आजम को लेकर दिया विवादित बयान

वीडियो में एक यूट्यूबर पाकिस्तानी फीमेल क्रिकेट फैंस से सवाल करता है कि विराट कोहली कौन है. सवाल सुनते ही एक लड़की बिना झिझक जवाब देती है कि विराट कोहली बाबर आजम का बाप है. यह कहते ही वहां मौजूद बाकी लड़कियां भी हूटिंग करने लगती हैं और माहौल पूरी तरह फैन वॉर में बदल जाता है. कैमरे के सामने दिया गया यह बयान कुछ ही सेकंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

फिर बोली, विराट कोहली तो ब्रांड है

हालांकि वीडियो में आगे एक दिलचस्प मोड़ भी देखने को मिलता है. जिस लड़की ने पहले बाबर आजम को लेकर विवादित बयान दिया था, वही कुछ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि विराट कोहली को कौन नहीं जानता, वो तो एक ब्रांड है. अब पाकिस्तानी फैंस की विराट कोहली को लेकर ये दीवानगी लोगों को हैरान कर रही है. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को sahil_jawa_ai_vlogger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाबर आजम एक शानदार खिलाड़ी है और उसे लेकर इस तरह की बातें गलत हैं. एक और यूजर ने लिखा…विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना करना ही गलत है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading