Oppo K14 5G भारत में जल्द लॉन्च, मिला Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन
Oppo K14 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे जल्द लॉन्च की संभावना है. यह Oppo K13 5G का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, नए फीचर्स का इंतजार है.

फोटो: Oppo K13 5G.
Oppo जल्द ही भारत में अपनी K-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का Oppo K14x 5G 10 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है, लेकिन इसी बीच K-सीरीज़ का एक और नया मॉडल सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo K14 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन भी जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है।
Bluetooth SIG (Special Interest Group) की लिस्टिंग में यह अनाउंस न किया गया Oppo स्मार्टफोन CPH2869 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। लिस्टिंग में फोन का नाम Oppo K14 5G बताया गया है। आमतौर पर इस तरह की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग यह इशारा करती है कि डिवाइस का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन हर उस डिवाइस के लिए जरूरी होता है जिसमें Bluetooth सपोर्ट दिया जाता है। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि डिवाइस Bluetooth के तय मानकों के अनुसार काम करता है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के डिजाइन या स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब Oppo K14 5G का नाम सामने आया हो। इससे पहले इस फोन को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Oppo K13 5G का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है।
अगर Oppo K13 5G की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि Oppo K14 5G में कंपनी क्या नए फीचर्स और अपग्रेड्स लेकर आती है।
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
