“ये तो बड़ी ढीठ है भाई” कबूतरों को बार-बार दाना खिलाने पर महिला को देना पड़ा 2 लाख रुपये जुर्माना, यूजर्स ने लिए मजे


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. मामला सिंगापुर का है, जहां एक 71 साल की बुजुर्ग महिला को बार-बार जंगली पक्षियों को दाना खिलाने के कारण भारी जुर्माना भरना पड़ा. यह खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कोई महिला के प्रति सहानुभूति जता रहा है तो कोई कानून के सख्त पालन को सही ठहरा रहा है.

कबूतरों को दाना खिलाने पर महिला को देना पड़ा 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना

सिंगापुर की रहने वाली 71 वर्षीय महिला सन्मुगमनाथन शमला पर अदालत ने 3,200 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 2 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना उन्हें जंगली पक्षियों को बार-बार खाना खिलाने के मामले में लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत चार आरोपों को स्वीकार किया, जबकि इसी तरह की पांच अन्य घटनाओं को भी अदालत ने ध्यान में रखा.

इससे पहले भी कई बार दे चुकी है जुर्माना

यह पहली बार नहीं है जब इस महिला पर कार्रवाई हुई हो. इससे पहले मई 2025 में भी उन्हें इसी तरह के मामले में 1,200 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था. उस समय महिला ने अदालत से वादा किया था कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेंगी. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, महज एक महीने के भीतर ही वह फिर से पक्षियों को दाना खिलाते हुए पकड़ी गईं. अभियोजन पक्ष ने अदालत में सबूत पेश किए, जिनमें बताया गया कि जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच महिला ने कम से कम नौ बार कबूतरों को अनाज और ब्रेड खिलाया. कोर्ट में दिखाए गए वीडियो फुटेज में देखा गया कि वह अपने टोआ पायोह स्थित फ्लैट के पास बड़ी संख्या में पक्षियों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

सांसद से पछतावा जताया फिर भी नहीं मानी, यूजर्स ने लिया आड़े हाथ

मामले को और गंभीर तब माना गया जब अदालत को बताया गया कि महिला ने अपने सांसद से भी मुलाकात कर पछतावा जताया था. लेकिन इसके सिर्फ तीन दिन बाद ही वह दोबारा पक्षियों को खाना खिलाते हुए पकड़ी गईं. अभियोजक ने इसे कानून के प्रति लगातार लापरवाही बताया और कहा कि उन्हें रोकने के लिए कड़ा जुर्माना जरूरी है. सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि बुजुर्ग महिला पर इतना भारी जुर्माना लगाना गलत है, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि नियम सभी के लिए समान होते हैं और बार-बार चेतावनी के बावजूद कानून तोड़ना गलत है. कुछ यूजर्स ने महिला को ढीट तक कह दिया.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading