Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी.
भारत में Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. ये स्मार्टफोन 16 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह Icy Blue और Prism Violet कलर में आता है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo K14x 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1570 पिक्सल है. ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है. इसमें एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 मिलता है. फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे डेली टास्क और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Oppo K14x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.
आखिर में ये कहना गलत नहीं होगा कि Oppo K14x 5G उन यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो बजट में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस चाहते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
