इंस्टाग्राम Instants फीचर: Snapchat को टक्कर, भेजें गायब फोटो-वीडियो


इंस्टाग्राम जल्द ही एक ऐसा फीचर ला सकता है, जो सीधे तौर पर Snapchat को टक्कर देता हुआ नजर आएगा. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एक नए ऐप और फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम ‘Instants’ बताया जा रहा है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स गायब हो जाने वाली फोटो और वीडियो भेज सकेंगे, जो देखने के बाद अपने-आप डिलीट हो जाएंगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा इस समय ‘Instants’ नाम से एक अलग ऐप की भी टेस्टिंग कर रहा है. यह ऐप मुख्य रूप से उन फोटो और वीडियो पर फोकस करेगा, जो रिसीवर के देखने के बाद गायब हो जाती हैं. ये कॉन्सेप्ट काफी हद तक Snapchat के मुख्य फीचर जैसा ही है, जहां यूज़र टाइमर सेट करके फोटो या वीडियो भेज सकते हैं, जो कुछ सेकंड बाद अपने-आप डिलीट हो जाती है.

फिलहाल यह ऐप कंपनी के इंटरनल लेवल पर प्रोटोटाइप स्टेज में है और आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है.

इसके अलावा, मेटा इसी Instants फीचर को सीधे इंस्टाग्राम ऐप के अंदर भी टेस्ट कर रहा है. पहले इस फीचर को ‘Shots’ नाम से देखा गया था, लेकिन अब इसे Instants नाम दिया गया है. फिलहाल यह फीचर सीमित देशों में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के बीच टेस्टिंग के दौर में है.

इंस्टाग्राम के अंदर ये फीचर डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए काम करेगा. यूज़र जब किसी को फोटो या वीडियो भेजेंगे, तो रिसीवर के खोलते ही वह कंटेंट गायब हो जाएगा.

24 घंटे के बाद अपने आप हट जाएगा मैसेज
अगर मैसेज 24 घंटे तक नहीं खोला गया, तो वह अपने-आप एक्सपायर हो जाएगा. एक और खास बात यह है कि यह फीचर केवल उन यूज़र्स के बीच काम करेगा, जो एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. साथ ही, भेजने से पहले मीडिया को एडिट करने का विकल्प भी नहीं मिलेगा.

फिलहाल मेटा ने Instants फीचर या ऐप के बड़े स्तर पर रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो इंस्टाग्राम पर प्राइवेट और टेम्पररी कंटेंट शेयरिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading