Chinese New Year 2026: 12 साल बाद लौट रहा फायर हॉर्स, चीनी न्यू ईयर पर ड्रैगन देश के लिए क्या संकेत
Chinese New Year 2026: नया साल जश्न, खुशी, उत्साह और नई शुरुआत का अवसर होता है. सभी देशों की तरह चीन में भी नया साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ग्रेग्रोरियन कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, लेकिन चीनी नववर्ष इससे बहुत अलग होता है. चीनी न्यू ईयर को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है.
17 फरवरी को शुरू होगा चीनी नववर्ष
चीनी नववर्ष की शुरुआत 17 फरवरी 2026 मंगलवार से हो रही है. यहां नए साल को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है, जोकि चीन का महत्वपूर्ण उत्सव है. इसके लिए 15 फरवरी से 23 फरवरी तक छुट्टियां भी रहेंगी. इस वर्ष फायर हार्स यानी अग्नि घोड़े का साल रहेगा, जोकि पूरे 12 वर्ष बाद आ रहा है.
बता दें कि, हर 12 साल में अग्नि घोड़े का साल आता है. फायर हॉर्स है मतलब होता है एनर्जी, तेजी, ऑप्टिमिज्म और नई शुरुआत का प्रतीक. जिस तरह से घोड़ा आजादी पसंद, मेहनती और एडवेंचरस होता है, उसी तरह घोड़े के साल को भी तेज रफ्तार, नया अवसर और जोश से भरा माना जाता है.
चीनी न्यू ईयर स्प्रिंग फेस्टिवल
चीन में चीनी नववर्ष को स्प्रिंग फेस्टिव के रूप में मनाने की परंपरा काफी पुरानी है. इस दौरान लोग अपने घर-परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं. घर की साफ-सफाई और सजावट कर त्योहार के लिए तैयार किया जाता है. लोग एक दूसरे के साथ दावत करते हैं. बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं. सड़कों पर लाइन डांस और ड्रैगन डांस होते हैं. नकारात्मक ऊर्जा को भगाने के लिए फायरक्रैकर्स जलाए जाते हैं, प्रार्थना के लिए लोग मंदिर जाते हैं और नए साल पर नई शुरुआत की प्रार्थना करते हैं.
फायर हॉर्स का साल 2026, ड्रैगन देश के लिए क्या संदेश
- प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने न्यू ईयर एड्रेस में कहा कि, 2025 AI और चिप्स में ब्रेकथ्रू का साल था. अब 2026 में AI में प्रोग्रेस होगा. DeepSeek जैसे मॉडल्स सस्ते, हाई-क्वालिटी और ओपन-सोर्स हैं. Huawei, Alibaba, Baidu नए AI चिप्स और मॉडल्स ला रहे हैं.
- चीनी ज्योतिष में घोड़े को आशावाद और नए अवसरों का साल माना जाता है. ऐसे में 2026 का साल यानी फायर हॉर्स वर्ष जनता और निवेशकों के लिए मजबूत आर्थिक विकास का संकेत देता है.
- फायर हॉर्स चीनी राशिचक्र की 12 राशियों के चक्र में सातवां जानवर है, जोकि वू नामक पृथ्वी शाखा चिन्ह से जुड़ा है. चीनी ज्योतिष के मुताबिक आशा है कि, घोड़े की रफ्तार से चीन 2026 में आगे बढ़ेगा.
घोड़ा राशि वाले लोग
जिनका जन्म साल 2026 में होगा, चीनी ज्योतिष के अनुसार, उनकी राशि फायर हार्स होगी. इससे पहले 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002 और 2014 को जन्मे लोगों की राशि भी चीनी घोड़ा ही है. वहीं जिनका जन्म अब 2038 में होगा, उनकी राशि चीनी घोड़ा होगी. चीनी ज्योतिष के अनुसार घोड़ा, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होता है, जिन्हें दूसरा द्वारा नियंत्रित रहना पसंद नहीं. माना जाता है कि, घोड़ा राशि वाले लोग बुद्धिमान, मेहनती और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट होते हैं. ये निर्णायक तो होते हैं, लेकिन बड़ी ही आसानी से अधीर और प्रभावित भी हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का व्रत हर कोई नहीं रख सकता! जानिए किन लोगों को सावधान रहना चाहिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
