Video: खून जमा देने वाली लड़ाई! तेंदुए ने जकड़ी कुत्ते की गर्दन… ‘डेथ मैच’ का वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक निजी आंगन में जंगली तेंदुए और रॉटवीलर कुत्ते के बीच बेहद तनावपूर्ण और खौफनाक मुठभेड़ दिखाई देती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच अचानक आमना-सामना होता है और देखते ही देखते यह जबरदस्त लड़ाई में बदल जाती है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यह दृश्य न सिर्फ डरावना है, बल्कि लोगों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक कैसे पहुंच रहे हैं.
वीडियो के मुताबिक, पहले तेंदुआ अचानक रॉटवीलर कुत्ते पर झपटता है और उसकी गर्दन को दबोच कर हमला करता है. तेंदुए के तेज पंजे और आक्रामक अंदाज़ से कुत्ता बुरी तरह घायल हो जाता है. इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होता है. कुछ ही पलों में हालात और खतरनाक हो जाते हैं, जब लड़ाई के दौरान कुत्ते की दुम कट जाती है. इसके बाद रॉटवीलर भी पीछे नहीं हटता और पलटवार करते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ लेता है. कुछ देर की खींचतान के बाद तेंदुआ सुस्त पड़ता नजर आता है, जिससे वीडियो और भी चौंकाने वाला बन जाता है.
A tense moment unfolds in a private yard when a wild leopard confronts a Rottweiler. 🐕🐆 pic.twitter.com/aCweP6osy8
— Nature & Animals🌴 (@naturelife_ok) February 10, 2026
कुत्ते की पूंछ अचानक छोटी क्यों हो गई?
वीडियो के बीच कई दर्शकों का ध्यान इस बात पर गया कि रॉटवीलर कुत्ते की दुम अचानक छोटी क्यों दिखने लगती है. दरअसल, लड़ाई के दौरान तेंदुए के तेज हमले में कुत्ते की दुम कट जाती है, जिससे यह बदलाव साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि वीडियो के बीच में उसकी पूंछ पहले से काफी छोटी नजर आती है.
AI वीडियो या हकीकत?
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने लिखा, “लोग सोचते हैं कि तेंदुआ कुत्ते के आकार का होता है, जबकि हकीकत में तेंदुआ अपनी गर्दन की ताकत से ज़ेबरा जैसे जानवर को भी पेड़ पर उठा सकता है. एक तेंदुए से तीन-चार रॉटवीलर की लड़ाई बराबरी की मानी जा सकती है.”
एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बहुत खराब एआई है. उसके मुताबिक, असल जिंदगी में तेंदुए के पंजे और दांत इतने तेज होते हैं कि रॉटवीलर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता. इस तरह कई लोग वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं और इसे कल्पना या एआई जनरेटेड कंटेंट बता रहे हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
