महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़! दर्शन के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी?


Mahashivratri in Somnath Mandir: फरवरी के इस सप्ताह में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है.

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि, पिछले महीने के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बाद से आंगतुकों (Visitors) की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. 

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिव का अभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर

गिर जिले के कलेक्टर ने दी जानकारी

इस साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्था कर रहे हैं, गुजरात के गिर जिले के कलेक्टर एनवी उपाध्याय ने बीते दिन सोमवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. 

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन 8 से 11 जनवरी तक राष्ट्रीय स्मृति दिवस के रूप में किया गया था, जो 1026 जनवरी को सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की 1000वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

भीड़ नियंत्रित के लिए प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम

उपाध्याय ने जानकारी देते हुए कहा था कि, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है. सामान्य दिनों में करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 75 हजार से ज्यादा हो गई है.

आने वाली महाशिवरात्रि पर्व के मुख्य दिनों में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है. 

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी कब ? जलाभिषेक के लिए कौन सा दिन सही

सुरक्षा जांच द्वारों की संख्या 6 से बढ़कर 10

सोमनाथ मंदिर में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुगम दर्शन से जुड़े प्रशासन ने कई उपाय बताए हैं. सुरक्षा जांच द्वारों की संख्या 6 बढ़कर 10 कर दी गई है. श्रद्धालुओं की आवाजाही को बरकरार रखने के लिए एक खास एक तरफा प्रवेश और निकास प्रणाली की योजना बनाई गई है. 

किसी भी अपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा दल 24 घंटे तैनात रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि, मंदिर के पार्किंग एरिया में बड़े पैमाने पर सामुदायिक रसोई का आयोजन किया जाएगा.

इस दौरान गुजरात पर्यटन निगम ने 14, 15 और 16 फरवरी को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, कैलाश खैर समेत दिग्गज गायक मंदिर परिसर के पास एक मैदान में प्रस्तुति देंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading