Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को ‘आग के छल्ले’ जैसा दिखेगा सूरज, भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ?


Surya Grahan 2026: फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है.

भारतीय समयानुसार ये सूर्य ग्रहण दोपहर 3.26 मिनट पर शुरू होगा, और शाम 7.57 मिनट पर समाप्त होगा हालांकि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा. रिंग ऑफ फायर दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. जानें इसे कैसे और लाइव कहां देख सकते हैं.

आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

यह वह खास ग्रहण है जहां चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन चूंकि चंद्रमा उस समय पृथ्वी से सबसे दूर होता है, इसलिए वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता.फिर सूर्य के चारों ओर एक चमकदार आग के छल्ले जैसा नजारा बनता है. इसे ही रिंक ऑफ फायर कहा जाता है.

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

एनुलर फेज (रिंग ऑफ फायर) सिर्फ अंटार्कटिका में दिखेगा. इसके अलावा आंशिक ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, लेसोथो,चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स में दिखेगा.

कैसे देखें सूर्य ग्रहण

  • वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से आंखों को नुकसान हो सकता है.
  • ग्रहण देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना जरुरी है. कैमरा, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने के लिए सोलर फिल्टर का प्रयोग करें.
  • भारत में सूर्य ग्रहण भले ही दिखाई न दें लेकिन आप टेक्नोलॉजी की मदद से लाइव देख सकते हैं. आमतौर पर NASA सूर्य और चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करता है ऐसे में 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण नासा लाइव स्ट्रीम कर सकता है.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद 5 राजयोग, 4 शुभ मुहूर्त, शिव पूजा का महत्व बढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading