AirTag नया Ultra Wideband चिप और ऐपल Watch सपोर्ट के साथ लॉन्च


ऐपल ने अपने पॉपुलर ट्रैकिंग डिवाइस AirTag को नए और काम के अपग्रेड के साथ रिफ्रेश कर दिया है. नया AirTag दिखने में पहले जैसा ही है, लेकिन इसके अंदर कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा असरदार और भरोसेमंद बनाते हैं. इस बार ऐपल ने खासतौर पर रेंज और सहूलियत पर फोकस किया है, जिससे खोई हुई चीजों को ढूंढना अब और आसान हो जाएगा.

नया Ultra Wideband चिप, ज्यादा रेंज- इस एयरटैग का सबसे बड़ा अपग्रेड है इसका सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) चिप. इसकी मदद से Precision Finding फीचर अब पहले से करीब 50% ज्यादा दूरी तक काम करता है. यानी अगर आपकी चाबी, बैग या कोई और सामान दूर या किसी कोने में छुपा हो, तो उसे ढूंढना अब आसान हो जाएगा. फोन आपको विजुअल संकेत, वाइब्रेशन और आवाज के जरिए सही दिशा दिखाता है.

ऐपल Watch से भी मिलेगा Precision Finding- पहली बार ऐपल ने एयरटैग के लिए ऐपल Watch सपोर्ट जोड़ा है. अब ऐपल वॉच सीरीज़ 9, सीरीज़ 10 और अल्ट्रा मॉडल्स पर सीधे Precision Finding का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका मतलब है कि अब आईफोन निकाले बिना, सिर्फ घड़ी से ही आप अपनी खोई हुई चीज को ढूंढ सकते हैं.

ज्यादा तेज आवाज वाला स्पीकर- नए एयरटैग में लगा स्पीकर अब 50% ज्यादा तेज है और इसकी आवाज लगभग दोगुनी दूरी तक सुनी जा सकती है. नया चाइम साउंड बैग, सोफे या दराज में रखी चीज को ढूंढने में काफी मदद करेगा.

Find My नेटवर्क और प्राइवेसी- एयरटैग पहले की तरह ऐपल के Find My नेटवर्क पर काम करता है, जहां आसपास के ऐपल डिवाइस आपकी चीज की लोकेशन सुरक्षित तरीके से भेजते हैं. इसके अलावा, Share Item Location फीचर के जरिए अब आप अपनी लोकेशन कुछ समय के लिए एयरलाइंस जैसी थर्ड पार्टी से भी शेयर कर सकते हैं, जिससे खोए हुए लगेज को ढूंढना आसान हो जाता है.

नया एयरटैग अंदर से ज्यादा स्मार्ट, तेज और भरोसेमंद बन गया है, जबकि इसका साइज और डिजाइन वही रखा गया है, ताकि पुराने एक्सेसरीज़ भी आराम से काम करें.

भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में नया एयरटैग पहले की ही कीमत पर उपलब्ध है. सिंगल एयरटैग की कीमत ₹3,790 रखी गई है, जबकि चार एयरटैग का पैक ₹12,900 में मिलेगा. ऑनलाइन ऑर्डर करने पर फ्री पर्सनलाइज्ड एन्ग्रेविंग का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि नया एयरटैग इस्तेमाल करने के लिए iOS 26 या iPadOS 26 पर चलने वाला iPhone या iPad जरूरी होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading