Predictions 2026: भारत की इकोनॉमी पकड़ेगी स्पीड, बंगाल में बीजेपी का बढ़िया प्रदर्शन, देश पर मंडरा रहे ये खतरे


Last Updated:

Predictions 2026: 2026 को लेकर देश हिलाने वाली भविष्यवाणियां सामने आई हैं. सुमित आचार्य जी महाराज ने प्लेन क्रैश, स्टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव और आतंकवादी साजिशों के भंडाफोड़ और भारत की इकोनॉमी में जबरदस्त उछाल की बात कही है. वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है. आखिर क्या सच होने वाला है?

दिल्ली: हर साल की शुरुआत में कई नई बड़ी भविष्यवाणियां होती हैं. इस साल 2026 की शुरुआत में भी देश के कई बड़े ज्योतिषाचार्य इस साल को लेकर बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां कर रहे हैं. लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर सुमित आचार्य जी महाराज का नाम काफी ज्यादा चर्चाओं में है. इसके पीछे की वजह उनकी 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणियां और 2026 के जनवरी और फरवरी महीनों को लेकर की गई भविष्यवाणी है. वहीं अब वह 2026 मार्च से लेकर दिसंबर तक की नई 48 भविष्यवाणियों के साथ सामने आए हैं, जो काफी चौंकाने वाली है. इसी पर जब हमने उनसे बात की, तो आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बड़ी बातें कह दी.

सुमित आचार्य जी महाराज का कहना था कि इस साल स्टॉक मार्केट में धातु से जुड़ी कंपनियां काफी ज्यादा मुनाफा कमाएंगी और खाने-पीने से जुड़ी कंपनियां, जो स्टॉक मार्केट में हैं, उन्हें नुकसान होने का खतरा है. उनका कहना था कि इसके अलावा पूरे साल स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा. इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि इस साल की शुरुआत में ही कुछ प्लेन क्रैश और हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें हमने अपने देश के एक बड़े नेता को भी खोया है.

इन चीजों से रहना होगा सावधान
इसी को लेकर उनका कहना था कि इस साल भी आगे चलकर फिर ऐसा कई बार संयोग बन रहा है, जहां लोगों को हवाई यात्रा नहीं करनी चाहिए और प्लेन क्रैश जैसे खतरे इस साल भी काफी ज्यादा मंडरा रहे हैं. वहीं उनका यह भी कहना था कि इस बार देश में आतंकवादी भी पकड़े जाएंगे और कई बड़ी साजिशों के ऊपर से पर्दा भी उठेगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी कह दिया कि बम विस्फोट जैसी घटनाएं भी इस साल भारत में हो सकती हैं इसलिए लोगों को इन सब चीजों से सावधान रहना होगा और भीड़ भाड़ वाली जगहों से लोगों को बचाना होगा.

सत्ता पक्ष के बड़े नेता की हत्या
सुमित आचार्य जी महाराज ने हमें दिए गए इंटरव्यू में और भी कई बड़ी चौंकाने वाली बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि इस बार ग्रहों की दिशा यह संकेत दे रही है कि हमारे देश में सत्ता पक्ष के किसी बड़े नेता की हत्या हो सकती है, जिससे देश का माहौल बिगड़ जाएगा. इसके बाद उनका यह भी कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगली बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी जगह कोई नहीं ले पाएगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे अभी कुछ समय तक ऐसा कोई भी सहयोग नहीं दिख रहा है. वेस्ट बंगाल की पॉलिटिक्स को लेकर उनका कहना था कि वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी अगला इलेक्शन फिर जीत जाएंगी, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी वहां पर पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन करेगी.

भारत की इकोनॉमी पकड़ेगी स्पीड
सुमित आचार्य जी महाराज ने अंत में यह भी कहा कि इस साल भारत के लिए बड़ी खबर यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से और जल्दी ऊपर जाएगी. यह इस तरह होगा कि कई देशों के बीच युद्ध होने के कारण हमारे देश की एक बड़ी कंपनी को किसी प्रकार का फायदा होगा, और उसके चलते देश में काफी ज्यादा पैसा आएगा, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था ऊपर जाएगी.

हालांकि, नेटवर्क 18 का सुमित आचार्य जी महाराज द्वारा किए गए दावों से कोई भी लेना-देना नहीं है. ये सभी उनके स्वयं के दावे हैं, जो वह कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading