Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, कर्व्ड डिस्प्ले


Last Updated:

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है. इस फोन की सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दिग्गज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी.

ख़बरें फटाफट

दुनिया का सबसे पतला फोन भारत में हुआ लॉन्‍च, गजब है बैटरी और कैमराZoom

Tecno Pova Curve 2 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है.

नई दिल्‍ली. टेक्नो (Tecno) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शुक्रवार को दुनिया का सबसे पतला फोन टेक्‍नो पोवा कर्व 2 5जी (Tecno Pova Curve 2 5G) लॉन्‍च कर दिया है. यह स्मार्टफोन पिछले साल के लोकप्रिय मॉडल Tecno Pova Curve 5G का अपग्रेड है, लेकिन इस बार कंपनी ने बैटरी और डिस्प्ले के मामले में कुछ अलग किया है. इस फोन में 8,000mAh की बैटरी और शानदार कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो इसे प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट में अलग जगह देगा. रंगों की बात करें तो यह स्मार्टफोन Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple जैसे प्रीमियम कलर्स में मिलेगा.

Tecno Pova Curve 2 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है. इसके बेस वेरिएंट (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 27,999 रुपये तय की गई है. वहीं, जो यूजर ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, उनके लिए 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस फोन की सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दिग्गज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत, चुनिंदा बैंक कार्ड्स का उपयोग करने पर ग्राहक 3,000 रुपये तक की तत्काल छूट भी पा सकते हैं.

डिस्प्ले: 4,500 निट्स की ब्राइटनेस और 144Hz कर्व

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसका डिस्प्ले है. इसमें 6.78-इंच का फुल-HD+ कर्व्ड AMOLED पैनल दिया गया है. 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग और कंटेंट कंजम्पशन के लिए बेहद स्मूथ बनाता है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात इसकी 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो कड़ी धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है. सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन और 93.18% का प्रभावशाली स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है.

परफॉर्मेंस: Dimensity 7100 और वर्चुअल रैम की ताकत

प्रोसेसर की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल रैम 16GB तक हो जाती है. यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव और नए फीचर्स प्रदान करता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. फोन का डिजाइन काफी स्लिम (7.42mm) रखा गया है और इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन केवल 192 ग्राम है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading