रियलमी 10,001 mAh की मैराथन बैटरी वाला नया स्मार्टफोन P4 Power भारत में लॉन्च करने जा रहा है. हल्के और पतले डिजाइन के साथ यह फोन 4 साल बाद भी 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम होगा. Realme P4 Power 5G को 29 जनवरी को भारत में पेश किया जाएगा.

realme p4 power.
भारत के स्मार्टफोन बाजार में अब बैटरी सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ज़रूरत बन चुकी है. लंबे वर्किंग आवर्स, ट्रैवल, गेमिंग और लगातार ऑनलाइन रहने की आदत ने यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता बैटरी बैकअप बना दी है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए रियलमी ने स्मार्टफोन में पावर की परिभाषा को नए सिरे से तय करने की तैयारी की है.
रियलमी P4 Power में मिलेगी मैराथन बैटरी
रियलमी अपना नया स्मार्टफोन P4 Power लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 10,001 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. यह भारत का पहला और सबसे बड़ा बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जो एडवांस सिलिकॉन-कार्बन एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन सिर्फ 219 ग्राम वजनी है और इसकी मोटाई महज 9.08 mm है, जिससे यह अपनी कैटेगरी का सबसे पतला और हल्का फोन बन जाता है.
4 साल बाद भी 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखेगा फोन
फोन में मल्टी-लेयर बैटरी सेफ्टी सिस्टम, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और टीयूवी राइनलैंड की 5-स्टार रेटिंग दी गई है. यह डिवाइस -30 डिग्री से लेकर 56 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी सुरक्षित और स्थिर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. रियलमी का दावा है कि यह फोन 4 साल बाद भी 80% से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखेगा.
29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा P4 Power 5G
रियलमी का फोकस ऐसे यूजर्स पर है जो चार्जिंग पॉइंट या पावर बैंक पर निर्भर हुए बिना पूरे दिन फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं. चाहे लंबी यात्रा हो, मीटिंग्स हों या घंटों गेमिंग P4 Power बैटरी की चिंता को बैकग्राउंड में ही खत्म कर देता है. रियलमी P4 Power 5G को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह रियलमी डॉट कॉम व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
