Moto G86 Power सबसे सस्ता है, जो लगभग 17,000-17,500 रुपये (8GB+128GB) में आ जाएगा. Samsung Galaxy A35 5G (8GB+128GB) अब डिस्काउंट के साथ 18,999-19,500 रुपये के आसपास उपलब्ध है. ऐसे में 20,000 के अंदर Moto G86 Power और Galaxy A35 5G ही फिट बैठते हैं. कीमत के बाद अब इनकी खासियत के बारे में भी जानते हैं.
Moto G86 Power
मोटो जी 86 पॉवर की खासियत उसकी बैटरी है. इसमें 6720 mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है. डिस्प्ले 6.67 इंच का 1.5K pOLED है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 है, जो मल्टीटास्किंग और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है. इसमें 50MP Sony OIS मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैम है.
ये कैमरा सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. IP68+IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस है, जो इसे बहुत मजबूत बनाता है. स्टॉक एंड्रॉयड जैसा Hello UI क्लीन है और मोटोरोला 2-3 साल के अपडेट देता है. अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ, ड्यूरेबल बिल्ड और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए, तो ये बेस्ट ऑप्शन है.
Samsung Galaxy A35 5G
Samsung Galaxy A35 5G प्रीमियम फील देता है. इसमें ग्लास बैक, IP67 रेटिंग और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन है. डिस्प्ले 6.6 इंच sAMOLED है, जो 120Hz के साथ कलर्स और ब्राइटनेस को बेहतरी से पेश करती है. प्रोसेसर Exynos 1380 है, जो रोजाना यूज और मीडियम गेमिंग में अच्छा है.
कैमरा 50MP OIS मेन + अल्ट्रावाइड है, जो Nightography फीचर के साथ लो-लाइट में बेहतर फोटो लेता है. फ्रंट कैमरा 13MP है. बैटरी 5000 mAh है, जो 25W चार्जिंग के साथ आती है. Samsung का One UI बहुत फीचर-रिच है, और 4 साल OS अपडेट + 5 साल सिक्योरिटी पैच मिलते हैं. अगर आप ब्रांड वैल्यू, बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अच्छी कैमरा क्वालिटी चाहते हैं, तो Galaxy A35 चुन सकते हैं.
हमारी सलाह: अगर बैटरी और ड्यूरेबिलिटी प्राथमिकता है तो Moto G86 Power लें. अगर प्रीमियम फील और अपडेट्स चाहिए, तो Galaxy A35 5G बेहतर ऑप्शन है. दोनों ही ₹20,000 के अंदर मिल जाएंगे. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आप इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
