सिर्फ 7 मिनट में फुल चार्ज, मोटोरोला का 100x ज़ूम वाला यह फोन अंधेरे में भी खींचेगा दिन जैसी फोटो


नई दिल्‍ली. मोटोरोला ने भारत में अब तक का अपना सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खूबियों की बात करें तो इसमें दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल के कैमरे और मोटोरोला के इतिहास में पहली बार 7 साल के एंड्रॉयड अपडेट का वादा दिया गया है. मिलिट्री ग्रेड मजबूती और स्लिम डिजाइन के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में धूम मचाएगा, ऐसा बाजार जानकारों को मानना है.

मोटोरोला सिग्‍नेचर (Motorola Signature) को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है. वहीं, जो यूजर्स ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, उनके लिए 16GB + 512GB वेरिएंट 64,999 रुपये और टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध होगा. भारतीय ग्राहक इसे 30 जनवरी से ‘मार्टिनी ऑलिव’ और ‘कार्बन’ कलर ऑप्‍शन में खरीद सकेंगे.

मोटोरोला सिग्‍नेचर में लगा है Snapdragon 8 Gen 5

मोटोरोला सिग्‍नेचर भारत का दूसरा ऐसा डिवाइस है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर चलता है. इससे पहले केवल OnePlus 15R में ही यह तकनीक देखी गई थी. 3 नैनोमीटर प्रक्रिया पर बना यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है. बेंचमार्क टेस्टिंग (AnTuTu) में इसने 30,98,258 का स्कोर हासिल किया है, जो इसे बाजार में उपलब्ध लगभग सभी स्मार्टफोन्स से कहीं अधिक पावरफुल बनाता है. मोटोरोला ने इसे एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च किया है और यह Android 23 तक के अपडेट प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

गजब के हैं कैमरे

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola Signature किसी सपने जैसा है. इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य Sony LYT828 सेंसर (OIS के साथ), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल और 100x सुपर ज़ूम के साथ), और 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए भी कोई समझौता नहीं किया गया है. फ्रंट में 50MP का Sony सेंसर लगा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. यानी रील बनाने वालों से लेकर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स तक, सबके लिए इसमें बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.

मोटोरोला सिग्‍नेचर डिस्प्ले और डिजाइन

मोटोरोला सिग्‍नेचर फोन में 6.8-इंच की Extreme AMOLED स्क्रीन है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और अविश्वसनीय 6200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इतनी अधिक ब्राइटनेस का मतलब है कि सीधी धूप में भी स्क्रीन पूरी तरह साफ दिखेगी. डिजाइन की बात करें तो इसकी थिकनेस महज 6.99mm है, लेकिन यह ‘एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम’ फ्रेम और ‘गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2’ की सुरक्षा से लैस है. इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68/69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी, धूल और झटकों से पूरी तरह सुरक्षित रखती है.

मोटोरोला सिग्‍नेचर बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. हालांकि बाजार में 7000mAh वाली बैटरियां भी उपलब्ध हैं, लेकिन मोटोरोला का दावा है कि इसकी एडवांस तकनीक 52 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के मामले में यह फोन बेमिसाल है; 90W टर्बो-पावर चार्जिंग की मदद से केवल 7 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है. इसके अलावा, इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading